Monday, October 18, 2021

IPL से लौटते ही इस क्रिकेटर ने खुद को गिफ्ट की धांसू BMW कार, तस्वीरें हो रही वायरल

नई दिल्लीसंयुक्त अरब अमीरात में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सीजन के फाइनल हाफ से लौटते ही पृथ्वी साव ने एक चमचमाती BMW कार खरीदी है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पापा पंकज साव के साथ तस्वीर शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया। उन्होंने साथ ही लिखा- नीचे शुरू किया था अब यहां हूं। पृथ्वी साव बड़े संघर्षों के बाद इस मुकाम पर पहुंचे हैं। पृथ्वी साव के लिए आईपीएल-2021 जबरदस्त रहा। उन्होंने 15 मैचों में 24.62 की औसत से 479 रन बनाए। यह उनका सबसे सफल सीजन रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइकरेट 159.13 रहा, जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 82 रन था। इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक जड़े। उनकी और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी ने कई अहम साझेदारी की और दिल्ली कैपिटल्स को जीत भी दिलाई। उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स ने ऋषभ पंत की कप्तानी में टॉप पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ किया था। हालांकि, क्वॉलिफायर-1 में धोनी की कप्तानी वाली विनर चेन्नई सुपर किंग्स और फिर क्वॉलिफायर-2 में रनरअप कोलकाता नाइटराइडर्स से हारकर वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3pcZh1y
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support