Thursday, October 14, 2021

IPL Final: फाइनल के लिए क्यों धोनी हैं फेवरिट? यह रेकॉर्ड है कोलकाता के खिलाफ

दुबईमहेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम आज दुबई इंटरनैशल स्टेडियम में होने वाले आईपीएल 2021 के फाइनल मुकाबले में इयान मोर्गन की कप्तानी वाली कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपने चौथे खिताब के लिए उतरेगी। दूसरी ओर, कोलकाता की नजरें भी तीसरी आईपीएल ट्रोफी जीतने पर होगी। सीएसके का 12 सीजन में यह नौंवां फाइनल है। उन्होंने 2010, 2011 और 2018 में ट्रोफी जीती थी जबकि केकेआर ने गौतम गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। केकेआर का यह तीसरा फाइनल है। नंबर्स गेम:
  • 24 रन और रुतुराज गायकवाड़ फाइनल में बना लेते हैं तो ऑरेंज कैप उनकी हो जाएगी, जो अभी केएल राहुल (626 रन) के नाम है
  • 18 विकेट चटकाए हैं सुनील नारायण ने चेन्नै सुपरकिंग्स के खिलाफ अब तक। इन दोनों टीमों की भिड़ंत में नारायण सबसे सफल बोलर रहे हैं
पिच व मौसम: दुबई की पिच थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन यह फिर भी बैटिंग के लिए अभी तक शानदार रही है। इस सीजन इस मैदान पर 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से नौ में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस सीजन इस मैदान का औसत टोटल 152 रन रहा है। दुबई के गरम मौसम से खिलाड़ियों ने तालमेल बिठा लिया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना है। उमस ज्यादा रह सकती है। आमने-सामने: भारी पड़ती है चेन्नई
  • कुल मैच – 25
  • सीएसके जीती – 16
  • केकेआर जीती – 8
  • नो रिजल्ट – 1
संभावित प्लेइंग XI चेन्नै सुपरकिंग्स: रुतुराज गायकवाड़, फाफ डुप्लेसिस, रोबिन उथप्पा, मोईन अली, अंबाति रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान), रविंद्र जाडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड। कोलकाता नाइटराइडर्स: शुभमन गिल, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा, राहुल त्रिपाठी, इयोन मॉर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, शाकिब अल हसन, सुनील नारायण, लॉकी फर्ग्युसन, शिवम मावी, वरुण चक्रवर्ती।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aDyhQi
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support