नई दिल्ली शुक्रवार को पंजाब किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस जीत के बाद प्लेऑफ का गणित रोचक हो गया है। अब 11 मैच और बचे हैं और शनिवार व रविवार को होने वाले मुकाबलों के बाद अंतिम चार की तस्वीर और साफ हो जाएगी। टाइम्स ऑफ इंडिया के शंकर रघुरमन ने शुक्रवार के मैच के बाद हर टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावना का हिसाब लगाया है। उन्होंने बाकी बचे मुकाबलों में दोनों टीमें के जीतने की संभावना 50:50 है। इसमें रनरेट को भी नजरअंदाज किया गया है क्योंकि हर टीम के अब दो-तीन मुकाबले ही बचे हैं। 1). चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी है। अब टॉप 2 में पहुंचने की उनकी उम्मीद 99.2 प्रतिशत है। 2) दिल्ली कैपिटल्स भी अब क्वॉलिफाइ कर चुकी है। अब वह तीसरे स्थान से ज्यादा नीचे नहीं जा सकती। उसके टॉप 2 में रहने की संभावना 85 फीसदी से कम नहीं है। 3) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का प्लेऑफ में पहुंचना लगभग तय है। हालांकि 1 प्रतिशत उम्मीद है कि शायद विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम चौथे स्थान पर टाई रह सकती है। और नेट रन रेट के चलते उसे बाहर होना पड़ सकता है। टॉप 2 में रहने की उसकी संभावनाएं अब 41 प्रतिशत हैं। 4) केकेआर की टीम को शुक्रवार को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद भी वह अभी चौथे स्थान पर कायम है। लेकिन टॉप 4 में उनके बने रहने के चांस 57 फीसदी से कम हो कर 37.5 फीसदी हो गए हैं। वह अब टॉप 2 में नहीं पहुंच सकती। 5) पंजाब किंग्स की टीम पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। उसके कोलकाता की तरह 10 अंक हैं। उसके अंतिम चार में पहुंचने के चांस अब 36.7 फीसदी हैं। हां, यह भी टॉप 2 में नहीं पहुंच सकते। 6) मुंबई इंडियंस की टीम हालांकि कोलकाता और पंजाब के नीचे है लेकिन उसके अंक बराबर हैं। और साथ ही उसे एक मैच अधिक खेलना है। इसका अर्थ है कि टॉप 4 में पहुंचने की उसकी उम्मीदें अभी 66 फीसदी हैं। वह अब भी टॉप 2 में पहुंच सकती है लेकिन इसके चांस सिर्फ 0.8 प्रतिशत ही हैं। 7) राजस्थान रॉयल्स के अंतिम चार में पहुंचने के चांस 25 प्रतिशत हैं। वह टॉप 2 में नहीं पहुंच सकते। 8) चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीमें प्लेऑफ में लगभग तय है। वहीं कोलकाता, पंजाब, राजस्थान और मुंबई की टीमें चौथे स्थान पर पहुंचने की दावेदार हैं। सनराइजर्स पहले ही इस दौड़ से बाहर हो चुकी है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3l174gA






0 comments:
Post a Comment