दुबईविजयदशमी के दिन आईपीएल के 14वें सीजन के सिकंदर का पता लग जाएगा। फाइनल में दो ऐसी टीम टकराने जा रही है, जिसने पहले भी खिताब अपने नाम किया है। एक तरफ धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स है, जिसने तीन बार ट्रॉफी उठाई है तो दूसरी ओर इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली कोलकाता नाइटराइडर्स, जो 2012 और 2014 में गौतम गंभीर के नेतृत्व में चैंपियन बन चुकी है। कैसा होगा पिच-मौसम का मिजाजदुबई की पिच थोड़ी धीमी जरूर हुई है लेकिन यह फिर भी बैटिंग के लिए अभी तक शानदार रही है। इस सीजन इस मैदान पर 11 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से नौ में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। इस सीजन इस मैदान का औसत टोटल 152 रन रहा है। दुबई के गरम मौसम से खिलाड़ियों ने तालमेल बिठा लिया है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक जाने की संभावना है। उमस ज्यादा रह सकती है। केकेआर को नहीं मिली हार!कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम अपना तीसरा फाइनल खेलने जा रही है। इससे पहले उसने 2012 और 2014 में फाइनल के लिए क्वॉलिफाई किया था और दोनों ही बार उसने खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं चेन्नई की टीम अपना नौवां फाइनल खेलने उतरेगी। चेन्नई ने इससे पहले 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019 में फाइनल में जगह बनाई थी। पिछले आठ फाइनल्स में से उसे पांच बार शिकस्त मिली और तीन बार वह चैंपियन बनी। इन पांच फाइनल की हार में एक हार कोलकाता नाइटराइडर्स के हाथों भी मिली। दो विश्व विजेता कप्तानों की जंगएमएस धोनी और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी-अपनी कप्तानी में राष्ट्रीय टीम को वनडे में वर्ल्ड चैंपियन बनाया है और यह अब पहली बार है जब दो वर्ल्ड कप विजेता कप्तान आईपीएल खिताब के लिए आपस में टकराएंगे। केकेआर ने इस सीजन के पहले चरण में खेले सात में से पांच मुकाबले गंवा दिए थे और किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि यह टीम अंतिम चार में भी जगह बना पाएगी, लेकिन दूसरे लेग में कुल नौ में से सात मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। आमने-सामने की टक्कर
| कुल मैच | 25 |
| सीएसके जीती | 16 |
| केकेआर जीती | 8 |
| नो रिजल्ट | 1 |
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DIvqCa






0 comments:
Post a Comment