Friday, October 8, 2021

MI Vs SRH LIVE: मुंबई ने टॉस जीत चुनी बैटिंग, हैदराबाद की कप्तानी कर रहे मनीष पांडे

नई दिल्ली पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आज आईपीएल 2021 का अपना आखिरी मैच खेल रही है। प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे सनराइजर्स हैदराबाद के सामने एक करिश्माई जीत की तलाश होगी। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में दिल्ली कैपिटल्स, चेन्नई सुपर किंग्स टॉप-2 में शामिल है तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर तीसरे और कोलकाता नाइटराइडर्स चौथे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स का सफर खत्म हो गया है। लाइव कमेंट्री ईशान की तेजतर्रार फिफ्टी बाएं हाथ के ओपनर ने आईपीएल 2021 की सबसे तेज फिफ्टी ठोक दी। होल्डर की फुल टॉस बॉल को मिडविकेट पर चौके के लिए भेजा। इसी के साथ 16 बॉल में अर्धशतक पूरा, इससे पहले यह रेकॉर्ड कायरान पोलार्ड के नाम था, जिन्होंने 17 बॉल लिए थे। तीन ओवर में स्कोर 41 रन ठीक वैसे ही विध्वंसक बैटिंग जैसी मुंबई को चाहिए थी। ईशान किशन मानो हर गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचाना चाहते हैं। 12 गेंद में 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। छह चौके और एक छक्का लगा चुके। सिद्धार्थ कौल को एक ओवर में लगातार चार बाउंड्री भी लगाई। दूसरी ओर रोहित शर्मा छह गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे। उनका सारा फोकस ईशान को स्ट्राइक देने पर। मैच शुरू मुंबई को एक तूफानी शुरुआत की जरूरत है। रोहित शर्मा और ईशान किशन दोनों ही तेज गति से रन बनाने के लिए पहचाने जाते हैं। करो या मरो के मुकाबले में एक हाईस्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद। मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, जेम्स नीशाम, नाथन कोल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन : जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, मनीष पांडेय (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, मोहम्मद नबी, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक। विलियमसन की जगह मनीष पांडेय कप्तान सीजन के अपने आखिरी मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी मनीष पांडेय संभाल रहे हैं। ये मजबूरी में लिया गया फैसला है। मैच से ठीक पहले केन विलियमसन चोटिल हो गया। भुवी भी फिट नहीं है इसलिए मैं यहां पहली बार आईपीएल में बतौर कप्तान खड़ा हूं। मुंबई ने जीता टॉस रोहित शर्मा की टीम ने पहली बाधा तो पार कर ली। आज करो या मरो के मुकाबले में अगर वह टॉस हार जाते तो उसकी उम्मीद वही खत्म हो जाती। मगर अब मुंबई पहले बल्लेबाजी कर रही है। मुंबई को चाहिए 171 रनों की जीतदरअसल, इस जीत से केकेआर के 14 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। प्लेऑफ के लिए क्वॉलिफाइ कर चुकी तीन टीमों के अलावा अब सिर्फ मुंबई इंडियंस ही 14 अंक तक पहुंच सकता है। मौजूदा चैंपियन मुंबई का नेट रन रेट हालांकि केकेआर से काफी कम है और उसे शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद को कम से कम 171 रन से हराना होगा। रॉयल्स ने अपने अभियान का अंत 10 अंक के साथ सातवें स्थान पर रहते हुए किया है। संभावित प्लेइंग XIमुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, हार्दिक पंड्या, कीरोन पोलार्ड, जेम्स नीशाम, नाथन कुल्टर-नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट। सनराइजर्स हैदराबाद: जेसन रॉय, अभिषेक शर्मा, केन विलियमसन (कप्तान), ऋद्धिमान साहा, प्रियम गर्ग, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, उमरान मलिक। X फैक्टरहैदराबाद: महज दो मैचों में ही सभी का ध्यान अपनी ओर खींचने वाले भारतीय पेसर उमरान मलिक एक बार फिर चर्चा के केंद्र में होंगे। पिछले मैच में उन्होंने अपनी गति 153 किमी प्रति घंटे तक पहुंचा दी थी। देखना यह है कि मुंबई के बल्लेबाज उनकी गति का कैसे मुकाबला करते हैं। मुंबई: कुछ खराब पारियों के बाद ईशान किशन ने अपनी लय हासिल कर ली है। छोटे हाईट के इस ताबड़तोड़ बैटर ने पिछले मुकाबले में 25 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेल टीम को बड़ी जीत दिलाई थी। एक बार फिर बड़ी जीत के लिए जोरदार शुरुआत की जिम्मेदारी उन पर होगी। नंबर्स गेम...
  • 418 रन बनाए हैं कीरोन पोलार्ड ने हैदराबाद के खिलाफ, जो कि मुंबई की ओर से सर्वाधिक हैं
  • 18 विकेट निकाले हैं भुवनेश्वर कुमार ने मुंबई के खिलाफ, जो कि हैदराबाद की ओर से सर्वाधिक हैं
आमने-सामने
  • कुल मैच - 17
  • मुंबई जीती - 9
  • हैदराबाद जीती- 8


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YtbHYt
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support