Wednesday, October 6, 2021

RCB vs SRH LIVE: हैदराबाद और बैंगलोर आमने-सामने, यहां देखें मैच का हाल

अबू धाबीप्लेऑफ में अपनी जगह सुरक्षित करने वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) और लगातार हार से पस्त सनराइजर्स हैदराबाद आमने-सामने हैं। आईपीएल के इस मैच में जहां बैंगलोर की कोशिश टॉप-2 में पहुंचने की होगी तो हैदराबाद सम्मान के लिए लड़ेगा। अपने पहले आईपीएल खिताब की कवायद में लगा आरसीबी अभी 12 मैचों में 16 अंक लेकर तीसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ टॉप पर है जबकि उसके बाद चेन्नै सुपरकिंग्स (18) का नंबर आता है। सनराइजर्स पर जीत से आरसीबी का शुक्रवार को दिल्ली के खिलाफ होने वाले लीग चरण के अपने अंतिम मैच से पहले मनोबल बढ़ेगा। हैटट्रिक जीत के साथ वापसीअगर आरसीबी अपने दोनों मैच जीत लेती है तो उसके 20 अंक हो जाएंगे और उसके पास टॉप-2 में पहुंचने का मौका होगा। दूसरे चरण के शुरू में कोलकाता नाइटराइडर्स और चेन्नै से हारने के बाद आरसीबी ने अच्छी वापसी की और लगातार तीन मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बनाई। विराट कोहली की अगुआई वाली टीम जीत का अपना यह अभियान जारी रखने की कोशिश करेगी। कोहली अभी तक बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं लेकिन वे अच्छी लय में दिख रहे हैं। उनके साथ युवा ओपनर देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छी भूमिका निभाई है। लेकिन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने पिछले मैच में लगातार तीसरा अर्धशतक जमाया था। मैक्सवेल ने 33 गेंदों पर 57 रन बनाए जिससे आरसीबी ने सात विकेट पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया जिसका उसके बोलर्स ने आसानी से बचाव किया। हैदराबाद चाहे सांत्वना जीतसनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस सीजन को याद भी नहीं करना चाहेगी। लगातार हार से उसकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी है। उसने 12 मैचों में से केवल दो में जीत दर्ज की है और वह तालिका में अंतिम स्थान पर है। वह अब बाकी बचे मैचों में सांत्वना जीत के लिए उतरेगी। दूसरे चरण में वह पांच मैचों में केवल एक जीत राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दर्ज कर पाई है। बैटिंग उसका कमजोर पक्ष बनकर उभरा है। आमना-सामना
  • कुल मैच 19
  • बैंगलोर की जीत: 8
  • हैदराबाद की जीत: 10
  • नो रिजल्ट 1
पिच और मौसमअबू धाबी की पिच पर पिछला मैच चेन्नै और राजस्थान के बीच खेला गया था, जिसमें कुल 379 रन बने थे। बैटर्स के लिए यहां ढेर सारे रन हैं। एक बार फिर रनों से भरपूर वैसी ही पिच की उम्मीद है। खिलाड़ियों को गर्मी में थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। नंबर्स गेम
  • 564 रन बनाए हैं विराट कोहली ने सनराइजर्स के खिलाफ, जो कि बैंगलोर की तरफ से सर्वाधिक हैं
  • 23 विकेट निकाले हैं संदीप शर्मा ने बैंगलोर के खिलाफ, जो कि हैदराबाद की तरफ से सर्वाधिक हैं
एक्स फैक्टर बैंगलोर: इस सीजन आरसीबी की सफलता में बहुत बड़ा हाथ ग्लेन मैक्सवेल का रहा है। मैक्सवेल अपने उस पुराने रंग में लौट चुके हैं, जो पहली ही गेंद से बोलर्स पर हावी होना जानता है। इस सीजन वह 12 मैचों में 145.35 के स्ट्राइक रेट से 407 रन बना चुके हैं। हैदराबाद: हार से बेजार इस टीम के पास कई ट्रंप कार्ड हैं लेकिन फिलहाल एक भी चल नहीं रहा है। हालांकि इन्हें उमरान मलिक नाम का युवा पेसर मिला है जो अपनी गति से फर्क पैदा कर सकता है। उमरान ने पिछले मैच में 150 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से कुछ गेंदें डाली थीं। संभावित प्लेइंग XI आरसीबी: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकार भरत, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डीविलियर्स, डेनियल क्रिस्टियन, काइल जेमीसन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल। एसआरएच: जेसन रॉय, ऋद्धिमान साहा, केन विलियमसन (कप्तान), प्रियम गर्ग, अभिषेक शर्मा, अब्दुल समद, जेसन होल्डर, राशिद खान, संदीप शर्मा, उमरान मलिक, सिद्धार्थ कौल।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aa2WEK
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support