Saturday, October 2, 2021

Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए पूरी की पहली सेंचुरी, रेगिस्तान में की रनों की बौछार

अबू धाबीचेन्नई सुपर किंग्स के युवा ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पारी की आखिरी गेंद पर छक्का उड़ाते हुए आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। इसके लिए उन्होंने 60 गेंदें खेली, जबकि 9 चौके और 5 ऊंचे-ऊंचे छक्के उड़ाए। यह सीएसके की ओर से 9वां शतक है, जबकि वह सबसे कम उम्र के शतकवीर (24 वर्ष, 244 दिन) हैं। यही नहीं, इस दौरान उन्होंने मौजूदा सीजन में 500 रन भी पूरे किए। scorecard सीएसके के लिए 500+ रन बनाने वाले बल्लेबाज
  • सुरेश रैना (3)
  • मैथ्यू हेडन
  • माइकल हसी
  • ड्वेन स्मिथ
  • अंबाती रायुडू
  • शेन वॉटसन
  • ऋतुराज गायकवाड़
उन्होंने अपनी पारी में कुछ ऐसे शॉट्स खेले जिन्हें लंबे समय तक याद रखा जाएगा। रविंद्र जडेजा ने 15 गेंद में नाबाद 32 रन बनाकर उनका बखूबी साथ दिया। दोनों ने मिलकर आखिरी 3.4 ओवर में 55 रन बनाए। आखिरी ओवर में जडेजा ने चार गेंद खेली और गायकवाड़ को दो ही गेंदें मिली जिन्होंने आखिरी गेंद पर मुस्तफिजूर रहमान को छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। तेवतिया की जमकर धुनाई रॉयल्स के लिए लेग स्पिनर राहुल तेवतिया ने चार ओवर में 39 रन देकर तीन विकेट लिए लेकिन गायकवाड़ ने उन्हें लगातार दो छक्के लगाकर उनका जश्न फीका कर दिया। उन्होंने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह और मुस्तफिजूर को भी छक्के लगाए। तेज गेंदबाज चेतन सकारिया को उन्होंने जिस तरह से चौका लगाया, ऐसा लगा मानो वह किसी स्पिनर को खेल रहे हों। मिडआफ और कवर के बीच उन्होंने अधिकांश चौके लगाए। गायकवाड़ की ऐसी खतरनाक फॉर्म गायकवाड़ ने आईपीएल के दूसरे चरण की बहाली के बाद से 88, 38, 30, 45 और नाबाद 101 रन बनाए हैं। फाफ डु प्लेसी (25) और उनकी जोड़ी ने हर मैच में चेन्नई को शानदार शुरुआत दी है। डु प्लेसी और गायकवाड़ से अच्छी शुरुआत मिलने के कारण ही चेन्नई को सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और महेंद्र सिंह धोनी के बल्ले से रन नहीं निकलने की कमी नहीं खल रही है। दोनों ने आरसीबी के खिलाफ 71, केकेआर के खिलाफ 74, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 75 और इस मैच में 47 रन की साझेदारी की।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3D5yF6p
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support