Monday, October 11, 2021

Sunil Narine News: सुनील नारायण ने विराट का सपना किया चकनाचूर, इयान मोर्गन बोले- लेजंड ने पासा ही पलट दिया

शारजाहकप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Last Match As RCB Captain) का रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए आईपीएल ट्रोफी जीतने का सपना कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ () मिली हार के साथ ही चकनाचूर हो गया। केकेआर ने 4 विकेट से मुकाबला जीतते हुए दूसरे क्वॉलिफायर में जगह बना ली, जहां उसकी भिड़ंत पहले क्वॉलिफायर में चेन्नई सुपर किंग्स से हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स के साथ होगा। इस धमाकेदार जीत के बाद केकेआर के कप्तान इयान मोर्गन मिस्ट्री स्पिनर सुनील नारायण () की जमकर तारीफ करते दिख। उन्होंने मैच के बाद सुनील को महान बताते हुए कहा, 'नारायण ने जीत को आसान बना दिया। शारजाह के मुश्किल विकेट पर गजब की गेंदबाजी की। शुरुआती 6 ओवर के बाद हमें निरंतर अंतराल पर विकेट मिले, जिसने मैच का पासा ही पलट दिया। इसका श्रेया नारायण को जाता है। वह टी20 क्रिकेट के सच्‍चे महान गेंदबाज हैं। उन्हें अपनी टीम में रखना वाकई में गौरव की बात है।' उल्लेखनीय है कि सुनील नारायण (4/21) ने गेंद से तो कमाल किया ही, साथ ही उन्होंने महज 15 गेंदों में 3 छक्के की मदद से 26 रनों की तूफानी पारी खेली। उन्हें इस मैच विनिंग प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। 2015 के बाद यह पहला मौका था जब नारायण ने आईपीएल में 4 विकेट लिए। शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में हुए आईपीएल 2021 के एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट पर 138 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम ने 19.4 ओवर में छह विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता। आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और हर्षल पटेल को दो-दो विकेट मिला।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BAp0of
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support