Friday, October 22, 2021

T20 WC: शाकिब अल हसन का बड़ा कारनामा, अफरीदी के बड़े रेकॉर्ड की बराबरी की

मस्कटटी20 वर्ल्ड कप सुपर-12 में पहुंचने के लिए पापुआ न्यू गिनी के खिलाफ बांग्लादेश को ना केवल जीत चाहिए थी बल्कि रनरेट भी बढ़िया करना था। अनुभवी शाकिब अल हसन के ऑलराउंड खेल (46 रन, 37 गेंद, 4/9) और कप्तान मोहम्मदुल्लाह की तूफानी पारी (50 रन, 28 गेंद, 3 फोर, 3 सिक्स) के बूते टीम ऐसा करने में सफल रही और ग्रुप-बी से सुपर-12 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई। इस मैच में शाकिब अल हसन ने एक बड़े रेकॉर्ड की बराबरी भी की। दरअसल, 4 विकेट साथ ही शाकिब के नाम 29 टी-20 वर्ल्ड कप मैचों से 39 विकेट हो गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक विकेट लेने के मामले में उन्होंने पाकिस्तान के धुरंधर स्पिनर शाहिद अफरीदी के रेकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोचक बात यह है कि शाकिब (6.38) का इकोनॉमी रेट अफरीदी से कहीं बेहतर रहा है। अफरीदी ने 34 मैचों में 39 विकेट लिए हैं। शाकिब की टीम सुपर-12 में पहुंच गई है तो उनके पास अफरीदी का रेकॉर्ड तोड़ने का मौका है। मैच की बात करें तो टॉस जीतकर बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश ने सात विकेट पर 181 रन बनाए। जवाब में पीएनजी की टीम शाकिब की कसी हुई गेंदबाजी के आगे 19.3 ओवर्स में 97 रन पर ढेर हो गई। तेज गेंदबाजों तस्किन अहमद और मोहम्मद सैफुद्दीन ने भी क्रमश: 12 और 21 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। पावरप्ले में ही बन गया प्रेशरलक्ष्य का पीछा करने उतर पीएनजी के बैटर एक-एक रन के लिए तरस गए। आलम यह रहा कि उसके टॉप ऑर्डर के सात बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचने में नाकाम रहे। आठवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे किपलिन डोरिगा (34 गेंद में नाबाद 46) टीम के टॉप स्कोरर रहे। उनके अलावा नौवें नंबर पर उतरे चाड सोपर (11) ही केवल दोहरे अंक में पहुंच पाए। सैफुद्दीन द्वारा पहला झटका देने के बाद शाकिब ने अपने पहले ही ओवर में दो विकेट ले लिए। नतीजा यह हुआ कि पावर प्ले खत्म होने तक पीएनजी के खाते में केवल 17 रन थे जबकि उसने चार विकेट गंवा दिए थे। टीम इन झटकों से उबर नहीं पाई।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3aYq75d
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support