नई दिल्लीटी-20 वर्ल्ड कप-2021 की शुरुआत को गिनती के दिन रह गए हैं। इस टूर्नामेंट का सबसे हाई टेंपर मुकाबला यानी भारत और पाकिस्तान 24 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। जब शेड्यूल का ऐलान हुआ था तो सोशल मीडिया पर कई दिनों तक दोनों टीमों की चर्चा होती रही थी। अब जब खास दिन करीब आते दिख रहा है तो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने एक बयान देकर सरगर्मियां थोड़ी और बढ़ा दी हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि अगर पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को हरा देता है तो उसे ब्लैंक चेक यानी मुंह-मांगी कीमत मिल सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, राजा ने कहा, 'एक इन्वेस्टर ने वादा किया है कि अगर पाकिस्तान विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को वर्ल्ड कप को हरा देती है तो उसे ब्लैंक चेक देने को तेयार हैं।' यही नहीं, इस दौरान राजा ने एक बात और कही, जो मीडिया में छाई हुई है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के वर्चस्व की बात करते हुए कहा कि अगर भारत चाहे तो उनके बोर्ड का संचालन ‘बिखर’ सकता है क्योंकि आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) का 90 प्रतिशत राजस्व वही (भारत) से आता है और इसका प्रभावी तौर पर यही मतलब है कि इस खेल को ‘भारत के व्यापारिक घरानों’ द्वारा चलाया जा रहा है। रमीज ने गुरुवार को खुलासा किया है कि बोर्ड के बजट का 50 प्रतिशत हिस्सा आईसीसी से मिलने वाले अनुदान से आता है पीसीबी अध्यक्ष ने इस्लामाबाद में अंतर प्रांतीय मामलों की सीनेट की स्थाई समिति के समक्ष पेश होने के बाद कहा कि समय आ गया है कि पीसीबी आईसीसी से मिलने वाले कोष पर अपनी निर्भरता कम करे और स्थानीय बाजार से जरूरत पूरी करे। पीसीबी प्रमुख ने कहा, ‘आईसीसी राजनीतिक रंग में रंगी संस्था है जो एशियाई और पश्चिमी गुटों में बंटी है और इसका 90 प्रतिशत राजस्व भारत से आता है।’ उन्होंने कहा, ‘एक तरह से भारत के व्यापारिक घराने पाकिस्तान क्रिकेट को चला रहे हैं और अगर कल भारतीय प्रधानमंत्री फैसला करते हैं कि वह पाकिस्तान को कोई राजस्व नहीं लेने देंगे, तो इससे हमारा क्रिकेट बोर्ड बिखर सकता है।’
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/309WgEX






0 comments:
Post a Comment