Sunday, October 17, 2021

T20 वर्ल्ड कप में अब 'इंडिया' लिखी जर्सी पहनेंगे पाक खिलाड़ी, इसलिए मचा था बवाल

नई दिल्लीपाकिस्तान नैशनल क्रिकेट टीम के खिलाड़ी टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में इंडिया लिखी जर्सी पहनकर खेलते दिखाई देंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिशल पेज पर बाबर आजम की तस्वीर शेयर की है, जो टी-20 वर्ल्ड कप की जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। जर्सी पर दाईं ओर छाती पर ICC MEN's T20 World Cup India 2021 लिखा हुआ है। इससे पहले एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिसपर काफी बवाल हुआ था। दरअसल, इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल के नियमों के अनुसार, टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों को अपनी जर्सी पर दाईं ओर मेजबान देश का नाम लिखना होता है। जो तस्वीर वायरल हुई थी, उसपर ICC MEN's T20 World Cup UAE 2021 लिखा हुआ था। हालांकि, अब जब पीसीबी ने ऑफिशल जर्सी की तस्वीर ट्वीट किया है तो मामला पूरा साफ हो गया है। भारत में कोरोनो वायरस के मद्देनजर टूर्नामेंट की मेजबानी यूएई और ओमान संयुक्त रूप से कर रहे हैं। वर्ल्ड कप की शुरुआत 17 अक्टूबर को होगी। उद्घाटन मैच में मेजबान ओमान का सामना पापुआ न्यू गिनी (पीएनजी) जबकि बांग्लादेश का मुकाबला स्कॉटलैंड से होगा। ग्रुप 2 की शुरुआत भारत और पाकिस्तान के बीच 24 अक्टूबर से होने वाले मुकाबले से होगी। इस मैच को लेकर भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के फैंस रोमांचित हैं। दोनों चिर प्रतिद्वंद्वी टीमें के बीच टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में अब तक खेले 5 मुकाबलों में भारत भारी पड़ा है। उसने टी-20 वर्ल्ड कप-2007 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर पहली बार चैंपियन होने का गौरव हासिल किया था।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3FTQQhL
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support