Friday, October 15, 2021

U19 के पूर्व कप्तान का महज 29 की उम्र में हार्ट अटैक से निधन, सदमे में क्रिकेट वर्ल्ड

नई दिल्लीभारत के पूर्व अंडर-19 कप्तान और 2019-20 सीजन में रणजी ट्रोफी जीतने वाली टीम के सदस्य अवि बरोट का महज 29 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। कार्डियक अरेस्ट ने इस विकेटकीपर की जान ले ली। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (SCA) ने इस खबर की पुष्टि की है। इस खबर से क्रिकेट वर्ल्ड सदमे में है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह सहित तमाम लोगों ने दुख वक्त किया है। एसोसिएशन ने बताया कि करियर में हरियाणा और गुजरात का भी प्रतिनिधित्व करने वाले इस खिलाड़ी का शुक्रवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन में हर कोई उल्लेखनीय क्रिकेटर अवि बरोट के बेहद चौंकाने वाली असामयिक और बेहद दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज थे, जो ऑफ ब्रेक भी फेंक सकते थे। बरोट ने 38 प्रथम श्रेणी मैच, 38 लिस्ट ए मैच और 20 घरेलू टी20 मैच खेले। वह एक विकेटकीपर-बल्लेबाज थे और उन्होंने प्रथम श्रेणी मैचों में 1,547 रन बनाए, लिस्ट-ए खेलों में 1030 रन और टी20 में 717 रन बनाए। बरोट रणजी ट्रोफी जीतने वाली सौराष्ट्र टीम का हिस्सा थे, जिसने बंगाल को हराकर खिताब जीता था। सौराष्ट्र के लिए, उन्होंने 21 रणजी ट्रोफी मैच, 17 लिस्ट ए मैच और 11 घरेलू टी 20 मैच खेले। बरोट 2011 में भारत के अंडर -19 कप्तान थे और इस साल की शुरुआत में उन्होंने गोवा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी मैच के दौरान सिर्फ 53 गेंदों में 122 रन की शानदार पारी खेली थी। एससीए अध्यक्ष जय शाह ने बरोट के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'अवी का निधन चौंकाने वाला और दर्दनाक है। वह अच्छे खिलाड़ी थे और उनके पास जबरदस्त क्रिकेट कौशल था। वह बहुत ही मिलनसार और नेक इंसान थे। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन सदमे में हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DLhYOa
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support