शारजाहरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के दिग्गज ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल के बारे में कहा जाता है कि अगर यह खिलाड़ी फॉर्म में है तो शॉट नहीं खेलता, बल्कि बल्ले से गेंद को रॉकेट की तरह लॉन्च करता है। कुछ ऐसा ही शारजाह के स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में देखने को मिला। मैक्सी ने 33 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के उड़ाए। इस दौरान दो बार तो गेंद को स्टेडियम से बाहर लॉन्च किया। गेंद गोली की रफ्तार से स्टेडियम के बाहर सड़क पर जाकर गिरी। वह हो अच्छा हुआ कि कोई मौजूद नहीं था, वर्ना बड़ा हादसा भी हो सकता था। ऑस्ट्रेलियाई विस्फोटक बल्लेबाज ने 13वें ओवर की चौथी गेंद पर उन्होंने घुटना टेकते हुए करारा शॉट खेला। पलक झपकते ही गेंद स्टेडियम पर सड़क पर जाकर गिरी। यह हरप्रीत बरार की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग पर लगाया गया 89 मीटर का सिक्सर रहा। इसके बाद उन्होंने 15वें ओवरी की दूसरी गेंद को स्टेडियम से बाहर सड़क पर भेजा। उन्होंने यह छक्का रवि बिश्नोई की गेंद पर लगाया था। यह छक्का डीप मिड विकेट पर लगाया गया 97 मीटर का सिक्स था। मैच की बात करें तो शानदार लय में चल रहे ग्लेन मैक्सवेल की 57 रन की आतिशी पारी से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 7 विकेट पर 164 रन बनाए। बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच का असर मैक्सवेल के खेल पर नहीं दिखा। उन्होंने 33 गेंद में तीन चौके और चार छक्के की मदद से 57 रन बनाने के अलावा एबी डिविलियर्स (23) के साथ सिर्फ 39 गेंद में 73 रन की शानदार साझेदारी कर बड़ा स्कोर खड़ा करने में टीम की मदद की। पंजाब के लिए मोइजेस हेनरिक्स और मोहम्मद शमी ने तीन-तीन विकेट लिए, जिसमें हेनरिक्स काफी किफायती रहे। उन्होंने अपने चार ओवर में सिर्फ 12 रन खर्च किय। टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने एक बार फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 68 रन की साझेदारी कर शानदार शुरुआत दिलायी थी।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3a1N9be






0 comments:
Post a Comment