नई दिल्लीटीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या उस वक्त सरप्राइज रहे गए, जब एक इंटरव्य के दौरान उनसे मिलने के लिए बेटी अगस्त्या स्टूडियो के अंदर पहुंच गई। अगस्या जैसे ही इंटरव्यू वाले रूम में पहुंचती हैं 'पापा' कहते हुए हार्दिक पंड्या की ओर दौड़ पड़ती है। हार्दिक भी सरप्राइज होने से खुद को रोक नहीं पाते। इस क्यूट मोमेंट का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया की टी-20 वर्ल्ड कप की ऑफिशल जर्सी पहने इंटरव्यू के लिए बैठे हुए हैं। लाइट्स और कैमरे भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि हार्दिक पंड्या आईपीएल-2021 में मुंबई इंडियंस के साथ खेले थे। उनके साथ उनकी फैमिली भी वहीं है। मुंबई टूर्नामेंट के प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी, जिसके बाद से हार्दिक वर्ल्ड कप की तैयारियों में लग गए हैं। भारतीय टीम को आज दुबई में आईसीसी अकैडमी स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ पहला वॉर्मअप मैच खेलना है। इस मैच में हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करते दिख सकते हैं। उन्होंने लंबे समय से बोलिंग नहीं की है और यह चर्चा का विषय बना हुआ है। कई क्रिकेटरों का मानना है कि अगर वह बोलिंग नहीं करते हैं तो प्लेइंग-इलेवन में उनकी जगह नहीं बनेगी। उल्लेखनीय है कि टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज भारतीय टीम अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ 24 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। यह मैच दुबई के दुंबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YWW3ED






0 comments:
Post a Comment