दुबईदोस्त दोस्त न रहा... भारतीय कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलियाई तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर यह लाइन सटीक बैठती है। दरअसल, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को आईसीसी अकैडमी ग्राउंड पर टी-20 वर्ल्ड कप-2021 की तैयारियों के लिए अभ्यास मैच खेला गया। इस मैच में मैक्सवेल जबरदस्त अंदाज में दिखाई दे रहे थे, लेकिन विराट कोहली ने राहुल चाहर को एक सलाह दी और युवा स्पिनर ने कंगारू बल्लेबाज का बोरिया बिस्तर बांध दिया। रॉयल चैंलजर्स बैंगलोर के लिए विराट कोहली की कप्तानी में ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल-2021 खेले। टूर्नामेंट को खत्म हुए कुछ ही दिन हुए हैं। दोनों एक टीम में थे तो विराट कोहली को मैक्सी की सारी खूबियां और कमियां पता थीं। इसी का फायदा कोहली ने उठाया होगा। मैक्सवेल ने चाहर पर रिवर्स स्वीप से चौका जड़ा तो कोहली ने युवा खिलाड़ी से कुछ बात की। राहुल ने 12वें ओवर की 5वीं गेंद पर मैक्सवेल को पूरी तरह से बीट करते हुए बोल्ड किया। गेंद मैक्सी के बल्ले को चूमती हुई स्टंप्स में घुस गई। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके ठोकते हुए 37 रन की पारी खेली। मैच की बात करें तो रोहित शर्मा के अर्धशतक से भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के अपने दूसरे अभ्यास मैच में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। भारत ने पहले अभ्यास मैच में इंग्लैंड को हराया था। ऑस्ट्रेलिया के 153 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रिटायर्ड आउट होने से पहले रोहित शर्मा की 41 गेंद में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 60 रन की पारी खेली इसके अलावा लोकेश राहुल (39) के साथ उनकी पहले विकेट की 68 और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 38) के साथ दूसरे विकेट की 59 रन की साझेदारी की मदद से 17.5 ओवर में दो विकेट पर 153 रन बनाकर जीत दर्ज की।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3E2N9Ey






0 comments:
Post a Comment