नई दिल्ली/दुबई मिशेल स्टार्क अपने बेस्ट फॉर्म में लौट आए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ गुरुवार को उसकी एक झलक दिखी। स्पिनर्स की मददगार समझी जाने वाली दुबई की पिच पर स्टार्क ने कुछ खौफनाक गेंदें फेंकी। श्रीलंकाई बल्लेबाज स्टार्क के आगे ज्यादा कुछ नहीं कर सके। स्टार्क ने 4 ओवर में सिर्फ 27 रन देकर दो विकेट झटके मगर उनकी सबसे अच्छी गेंद आई पारी के 11वें ओवर में। सामने कुशल परेरा थे जो 24 गेंद में 35 रन बना चुके थे। स्टार्क की यॉर्कर इतनी सटीक थी कि परेरा कुछ नहीं कर पाए। गेंद तीनों स्टंप बिखेर गई। गेंद इतनी शानदार थी कि इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इसका वीडियो शेयर किया है। विंटेज अंदाज में नजर आए स्टार्कस्टार्क की पहचान उतनी शानदार यॉर्कर्स के बूते ही बनी थी। 150 किलोमीटर से ज्यादा की रफ्तार से आने वाली उनकी यॉर्कर्स अगर सही लाइन पर गिरें तो बल्लेबाज बेबस ही नजर आते हैं। परेरा के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। आउट होने से पहले परेरा ने स्टार्क को छक्का जड़ा था। स्टार्क ने रणनीति बदली और अगली गेंद एक इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी जो मिडल स्टंप का बेस उड़ा ले गई। परेरा ने डिफेंड करने की पुरजोर कोशिश की मगर स्टार्क की गेंद को छू भी नहीं पाए। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान एरोन फिंच ने मैच में टीम की वापसी का क्रेडिट गेंदबाजों को दिया। उन्होंने कहा, 'यह वास्तव में शानदार प्रदर्शन था। उन्होंने बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत की थी लेकिन लेकिन एडम जम्पा और फिर मिशेल स्टार्क ने मैच में हमारी वापसी करा दी।' डेविड वार्नर फॉर्म में लौटेऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर भी फॉर्म में वापस आते दिखे। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुसल परेरा (35), चरित असलांका (35) और भानुका राजपक्षे (33) के दम पर 20 ओवरों में 154 रन बनाए। जवाब में सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच और डेविड वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया को एक अच्छी शुरुआत दी। दोनों ने पावरप्ले में 63 रन बनाए जो इस टूर्नमेंट में अब तक सर्वाधिक है। वार्नर ने 42 रन में 65 रनों की पारी खेली। वार्नर का विकेट गिरने के अगले ही ओवर में ग्लेन मैक्सवेल भी आउट हो गए। फिर 15वें ओवर में फिंच का विकेट गिरा। इसके बाद मार्कस स्टायनिस (16) और स्टीवन स्मिथ (28) ने कोई गड़बड़ नहीं की और टीम को जीत तक पहुंचाया।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3blHiOp






0 comments:
Post a Comment