नई दिल्ली चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2021 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से ऋषभ पंत की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की अगुआई वाली सीएसके दूसरे स्थान पर खिसक गई। हालांकि दोनों टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। इस मैच में एक ओर जहां धोनी की बिटिया जीवा (Ziva) अपनी पापा की टीम की जीत के लिए प्रार्थना करती नजर आईं वहीं दूसरी ओर सीएसके के साउथ अफ्रीकी ओपनर फाफ डु प्लेसिस (Faf Du Plessis) की बेटी भी डैडी को सीटी बजाकर चीयर करती हुई दिखाई दीं। जब डु प्लेसिस बाउंड्री के नजदीक फील्डिंग कर रहे थे तब उनकी बिटिया जो दीर्शक दीर्घा में बैठी हुई थीं वह सीटी बजाकर डु प्लेसिस को चीयर कर रही थीं। हालांकि बाद में डु प्लेसिस ने भी रिएक्ट किया। डु प्लेसिस की बेटी का ये क्यूट वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं। दिल्ली ने टॉस जीतकर चेन्नई को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया दिल्ली कैपिटल्स (DC vs CSK) की टीम ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। दिल्ली के गेंदबाजों ने दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर कसी हुई बोलिंग की और चेन्नई को खुलकर खेलने नहीं दिया। इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के इस 50वें मैच में 136 रन का ही स्कोर बनाया। अंबाती रायुडू ने 55 रन की पारी खेली जिसकी मदद से चेन्नई कुछ सम्माजनक स्कोर तक पहुंच पाई। मैच के आखिरी ओवर में दिल्ली की टीम को जीत के लिए छह रनों की जरूरत थी। शिमरॉन हेटमायर ने आखिर 18 गेंद पर नाबाद 28 रन की पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मम्मी साक्षी की गोद में बैठकर प्रार्थना करती नजर आईं जीवा मैच के इस आखिरी ओवर में जब कैमरा वहां पहुंचा जहां खिलाड़ियों का परिवार बैठता है तो वहां जीवा का चेहरा नजर आया। वह अपनी मां साक्षी की गोद में बैठी थीं। वह आंखें बंद कर हाथ जोड़कर अपने पिता की टीम की जीत की प्रार्थना कर रही थी। टि्वटर पर जीवा की यह तस्वीर वायरल हो गई। लोग इसकी खूब तारीफ करने लगे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3mo3EUJ






0 comments:
Post a Comment