दुबईभारतीय नैशनल क्रिकेट टीम की नई जर्सी का अनावरण बुधवार को किया गया, जो विराट कोहली ऐंड कंपनी संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जाने वाले टी-20 वर्ल्ड कप-2021 में पहनेगी। इस जर्सी का स्वागत जबरदस्त अंदाज में हुआ। दुनिया की सबसे बड़ी इमारत बुर्ज खलीफा (The Burj Khalifa or Burj Dubai prior) पर टीम इंडिया की जर्सी को दिखाया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मोमेंट का वीडियो ट्वीट पर शेयर किया है, जिसमें बुर्ज खलीफा टीम इंडिया की तस्वीरों से चमचमाता दिखाई दे रहा है। बता दें कि BCCI ने बुधवार को आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप-2021 के लिए टीम इंडिया की ऑफिशल जर्सी को लॉन्च किया था। बोर्ड ने ट्विटर पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- जर्सी का पैटर्न प्रशंसकों के अरबों चीयर्स से प्रेरित है। बता दें कि भारत की मेजबानी में यह T20 वर्ल्ड कप संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेला जाएगा। उल्लेखनीय है कि टूर्नामेंट में भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 24 अक्टूबर को दुबई में होने वाले मुकाबले के साथ करेगी। भारत का अगला मुकाबला 31 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड से होगा, उसके बाद टीम को तीन नवंबर को अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलना है। भारत को सुपर 12 मैच के बचे हुए दो मैचों को ग्रुप बी के विजेता (दुबई में पांच नवंबर) और ग्रुप ए से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम (दुबई में आठ नवंबर) के खिलाफ खेलना है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/30kJCmx






0 comments:
Post a Comment