Sunday, October 24, 2021

World T20: श्रीलंका vs बांग्लादेश, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर & अपडेट्स

शारजाहक्वॉलिफायर के जरिए सुपर-12 में स्थान बनाने वाली पूर्व चैंपियन श्रीलंका और बांग्लादेश की टीम ग्रुप-1 के मुकाबले में आज आपस में भिड़ रही हैं। श्रीलंका जहां क्वॉलिफायर में तीनों मुकाबले जीतने में सफल रही वहीं बांग्लादेश ने पहले मुकाबले में मिली हार के बाद लगातार दो में जीत हासिल कर सुपर-12 में प्रवेश किया। मैच में श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ जीता टॉस, लिया बोलिंग का फैसला। दोनों को इसके लिए अपनी बल्लेबाजी विभाग में सुधार करने की जरूरत है। इस मुकाबले के बाद ग्रुप स्टेज में दोनों का सामना ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीमों से होना है। इस लिहाज से भी आज के मैच का परिणाम दोनों टीमों के लिए खासा महत्व रखता है। टॉप ऑर्डर कमजोरी दोनों टीमों के लिए अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों का लचर प्रदर्शन चिंता का विषय बना हुआ है। श्रीलंका के बल्लेबाज दिनेश चांदीमल को नामीबिया और आयरलैंड के खिलाफ नाकामी के बाद अंतिम एकादश में स्थान गंवाना पड़ा। हालांकि अनुभव को देखते हुए उनकी इस मैच में वापसी हो सकती है। कुसल परेरा ने फॉर्म में वापसी की है लेकिन ओपनर पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे और कप्तान दासुन शनाका को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी। इसी तरह बांग्लादेश के पास टॉप ऑर्डर में सौम्य सरकार, लिटन दास और अफिफ हुसैन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं लेकिन उसका दारोमदार अब भी अनुभवी शाकिब अल हसन, कप्तान महमदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम पर टिका है। गेंदबाजों की असली परीक्षाश्रीलंकाई गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन तेज गेंदबाजी विभाग में लाहिरू कुमारा, चमिका करुणारत्ने और दुष्मंथा चमीरा जबकि ऑफ स्पिनर महीष तीक्षणा और ऑलराउंडर वाहिंदु हसरंगा की असली परीक्षा अब होगी। दूसरी तरफ बांग्लादेश की गेंदबाजी की अगुआई तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान कर रहे हैं जिसमें उनका साथ देने के लिए नासुम अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन और शोरिफुल अहमद हैं। लेकिन बांग्लादेश अपने स्पिनरों शाकिब और महेदी हसन पर अधिक निर्भर है। आमना-सामना
  • मैच 11
  • श्रीलंका जीता 7
  • बांग्लादेश जीता 4
संभावित प्लेइंग XIश्रीलंका : पाथुम निसांका, कुसल परेरा, दिनेश चांदीमल, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कैप्टन), चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसारंगा, दुष्मंथा चमीरा, महीष तीक्षणा, लाहिरू कुमारा। बांग्लादेश: लिटन दास, सौम्य सरकार, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन, मोहम्मद महमदुल्लाह (कप्तान), नुरुल हसन (विकेटकीपर), मेहदी हसन, अफिफ हुसैन, मोहम्मद सैफुद्दीन, मुस्ताफिजुर रहमान, नासुम अहमद


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3m8FbDX
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support