Saturday, November 27, 2021

कोविड-19 के नए वैरिएंट के खौफ में क्रिकेट, आईसीसी ने महिला विश्व कप क्वॉलिफायर रद्द किया

दुबईअंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफ्रीकी क्षेत्र में कोविड-19 के नए स्वरूप का पता चलने के बाद अगले साल होने वाले महिला वनडे विश्व कप के लिए हरारे में चल रहे क्वॉलिफायर शनिवार को रद्द कर दिए। जिससे रैंकिंग के आधार पर पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश ने क्वॉलिफाई किया। दक्षिण अफ्रीका में नए स्वरूप के पता चलने के बाद दुनिया भर में डर पैदा हो गया है जिससे कई अफ्रीकी देशों की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। आईसीसी ने कहा कि टूर्नामेंट को रोकने का फैसला उसकी इस चिंता के आधार पर लिया गया है कि ओमीक्रोन स्वरूप के बढ़ने के बाद इसमें भाग लेने वाली टीमें वापस कैसे लौटेंगी। यह फैसला नौ टीमों के शुरुआती लीग चरण के टूर्नामेंट के दौरान लिया गया है जिससे न्यूजीलैंड में होने विश्व कप 2022 विश्व कप के लिए अंतिम तीन क्वॉलिफायर के साथ आईसीसी महिला चैम्पियनशिप के अगले चक्र के लिए दो अतिरिक्त टीमों का फैसला होता। आईसीसी ने एक बयान में कहा, ‘क्वॉलिफायर पर फैसला अब टीम रैंकिंग के आधार पर किया जाएगा जैसा की टूर्नामेंट खेलने की शर्तों में जिक्र किया गया है। इसलिए बांग्लादेश, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज अब न्यूजीलैंड में होने वाले टूर्नामेंट में क्वॉलिफाई करेंगी।’ शनिवार को तीन से दो निर्धारित मैचों का खेल - जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान और अमेरिका बनाम थाईलैंड - शुरू हो गया था लेकिन दिन का तीसरा मैच वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच नहीं कराया जा सका क्योंकि श्रीलंकाई टीम के सहयोगी कर्मचारी का एक सदस्य कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया। आईसीसी के टूर्नामेंट प्रमुख क्रिस टेटले ने कहा, ‘हम बचे हुए इस टूर्नामेंट को रद्द करके काफी निराश हैं लेकिन इतने कम समय में लगाए गए कई अफ्रीकी देशों में यात्रा प्रतिबंध के कारण गंभीर जोखिम था कि टीम स्वदेश लौटने में असमर्थ होंगी।’ चार मार्च से तीन अप्रैल तक न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप के लिए क्वॉलिफाई करने वाली टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड (मेजबान), पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और बांग्लादेश हैं। बयान के अनुसार, ‘आईसीसी महिला चैम्पियनशिप (2022 से 2025 से) के तीसरे चक्र में टीमों की संख्या बढ़ाकर आठ से 10 कर दी गयी हैं जिसमें टीमें आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, श्रीलंका और आयरलैंड होंगी।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3p2BFv3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support