Monday, November 22, 2021

रोहित शर्मा ने तोड़ा विराट कोहली का यह बड़ा रेकॉर्ड, सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बने

कोलकाता भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार को विराट कोहली का एक बड़ा रेकॉर्ड तोड़ दिया। वह टी20 इंटरनैशनल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रविवार को कोलकाता में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के आखिरी मैच में रोहित ने यह मुकाम हिसाल किया। रोहित ने 30 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की। इसके साथ ही वह विराट कोहली से आगे निकल गए, जिन्हें इस सीरीज में आराम दिया गया है। रोहित के नाम 26 हाफ सेंचुरी के साथ चार सेंचुरी भी दर्ज हैं। वहीं विराट इस फॉर्मेट में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कोई शतक नहीं लगा पाए हैं। कोहली के नाम 29 हाफ सेंचुरी हैं। उनके नाम 95 मैचों में 3227 रन हैं और उनका बल्लेबाजी औसत 52.04 है। विराट ने पहले ही टी20 इंटरनैशनल वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया था। भारतीय टीम यूएई में खेले गए इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। इसके साथ ही रोहित शर्मा रविवार को टी20 इंटरनैशनल में 150 छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। वह मार्टिन गप्टिल के बाद ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे क्रिकेटर हैं। रोहित ने लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासल की। रोहित ने 119 मैचों में 150 छक्के लगाए हैं। वह मार्टिन गप्टिल से 11 छक्के पीछे हैं, जिन्होंने 112 मैचों में 161 छक्के लगाए हैं।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DHRWvp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support