अबुधाबी बांग्लादेश को पिछले मैच में रौंदने के बाद ऑस्ट्रेलिया का अभियान पटरी पर लौट आया है और टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित करने के लिए उन्हें आज सुपर-12 स्टेज के अपने अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी गलती से बचना होगा। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को बल्ला थमाया है। यहां देखें लाइव कमेंट्रीनेट रनरेट का गणित ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को बांग्लादेश पर आठ विकेट से जीत दर्ज कर शानदार वापसी की जिससे उसका नेट रन रेट -0.627 से +1.031 पहुंच गया है। आरोन फिंच की टीम के लिए अंतिम चार में स्थान सुनिश्चित करने के लिए यह जीत भी शायद नाकाफी हो सकती है, अगर साउथ अफ्रीकी टीम शारजाह में होने वाले ग्रुप एक के एक अन्य मैच में इंग्लैंड को हरा दे जिससे उसका नेट रन रेट ऑस्ट्रेलिया से बेहतर हो जाएगा। दूसरी तरफ अगर इंग्लैंड की टीम साउथ अफ्रीका को हरा देती है और ऐसी स्थिति में अगर ऑस्ट्रेलिया भी हार जाता है तब भी वह सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। मतलब काफी कुछ इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के नतीजों पर निर्भर करेगा। ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय ग्रुप एक में बेहतर नेट रन रेट की बदौलत साउथ अफ्रीका से आगे दूसरे स्थान पर है। चाहेंगे शानदार विदाईवेस्टइंडीज के लिए सेमीफाइनल का दरवाजा बंद हो चुका है। मौजूदा चैंपियन टीम चाहेगी कि इस मुकाबले में जीत के साथ टूर्नामेंट से शानदार विदाई ली जाए। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के पास क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल और कीरोन पोलार्ड जैसे धुरंधर हैं जो ऑस्ट्रेलिया का काम खराब कर सकते हैं। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पास जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे तूफानी गेंदबाज हैं जो शुरुआती झटके देने में माहिर हैं। फिरकी में भी मास्टर ऑस्ट्रेलिया इसके बाद लेग स्पिनर एडम जांपा और पार्ट टाइम स्पिनर ग्लेन मैक्सवेल भी अपनी फिरकी से परेशान करने मा माद्दा रखते हैं। बल्लेबाजी विभाग में टॉप ऑर्डर में खुद कप्तान फिंच और डेविड वॉर्नर लय हासिल कर चुके हैं तो मिचेल मार्श मिडिल ऑर्डर में टीम को मजबूती दे रहे हैं। लिहाजा एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। संभावित प्लेइंग XI वेस्टइंडीज: इविन लुईस, रोस्टन चेज, क्रिस गेल, शिमरॉन हेटमायर, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, जेसन होल्डर, रवि रामपॉल, अकील होसैन ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडन जांपा, जोश हेजलवुड पिच का हालअबुधाबी की पिच पर मुख्य राउंड के जो सात मुकाबले खेले गए हैं उसमें तीन में पहले बैटिंग करने वाली टीम जीती है। ये तीनों जीत पिछले लगातार तीन मुकाबलों में मिली हैं। वेस्टइंडीज की टीम भी अपना पिछला मुकाबला यहां हारी है। लिहाजा टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग का फैसला कर सकती है। मौजूदा टॉप परफॉर्मर वेस्टइंडीज: बैटर - शिमरॉन हेटमायर (4 मैच, 100 रन, स्ट्राइक रेट 138.88), बोलर-अकील होसैन (4 मैच, 4 विकेट, इकॉ. 6.92) ऑस्ट्रेलिया: बैटर- आरोन फिंच (4 मैच, 121 रन, स्ट्राइक रेट 124.74), बोलर-एडम जांपा (4 मैच, 10 विकेट, इकॉ. 5.93)
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CSe06g






0 comments:
Post a Comment