नई दिल्ली राहुल द्रविड़ भारतीय टीम के मुख्य कोच बन चुके हैं। 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रही टी20 सीरीज उनकी पहली जिम्मेदारी होगी। पूर्व बल्लेबाज को नैशनल क्रिकेट अकादमी के प्रमुख बनने की भी चर्चा है। लेकिन, साथ ही यह भी चर्चा है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके लिए एक अलग प्लान भी तैयार कर रखा था। असल में, सूत्रों के अनुसार लक्ष्मण ने बीसीसीआई की ओर से दो महीने पहले मिले ऑफर को मना कर दिया था। किन्हीं मुद्दों को लेकर दोनों के बीच सहमति नहीं बन पाई थी। लेकिन बोर्ड ने लक्ष्मण और अपने लिए भी प्लान बी तैयार कर रखा था। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, लक्ष्मण भारतीय टीम के मुख्य कोच पद के लिए बोर्ड का बैकअप विकल्प थे। अगर राहुल द्रविड़ टीम इंडिया का कोच बनने से इनकार करते तो लक्ष्मण इस जिम्मेदारी के लिए तैयार थे। लेकिन वह एनसीए के अध्यक्ष की जॉब के लिए तैयार नहीं थे। राहुल पहले बेंगलुरु छोड़ने को राजी नहीं थे। इसलिए ऐसी खबरें थीं कि शायद वह राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के प्रमुख बने रहेंगे लेकिन बीसीसीआई के आला पदाधिकारियों से बात करने के बाद भारतीय क्रिकेट की 'दीवार' ने अपना इरादा बदल लिया। जहां तक लक्ष्मण की बात है तो वह हैदराबाद के रहने वाले हैं और NCA बेंगलुरु में है। बीसीसीआई के एक आला अधिकारी ने कहा, 'लक्ष्मण हैदराबाद से बेंगलुरु शिफ्ट होने को लेकर अधिक सहज नहीं थे। 15 अक्टूबर को आईपीएल खत्म होने के बाद सौरभ गांगुली और जय शाह से कई मुलाकातें कीं। उनकी चिंताओं को सुना गया। अब वह इस ऑफर पर सनराइजर्स हैदराबाद के साथ चर्चा करेंगे। वह हैदराबाद की टीम के मेंटॉर हैं। उनकी सैलरी और अन्य भत्तों को लेकर चर्चा अब जल्द ही पूरी होने वाली हैं।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3HeQp2h






0 comments:
Post a Comment