Monday, November 1, 2021

उदास भारतीयों के दिल पर केविन पीटरसन ने लगाया मरहम, हिंदी में ट्वीट कर बोले- कोई हारने के लिए नहीं खेलता

नई दिल्ली टी20 वर्ल्ड कप 2021 में भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा है। भारत को अपने शुरुआती दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। भारत को पहले मैच में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया और उसके बाद रविवार, 31 अक्टूबर को उसे न्यूजीलैंड के हाथों शिकस्त मिली। इस हार के बाद भारतीय फैंस को बड़ी निराशा है। इस बीच इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर भारतीय खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। पीटरसन ने ट्वीट किया, 'खेल में एक विजेता और एक हारने वाला होता है। कोई भी खिलाड़ी हारने के लिए बाहर नहीं जाता है। अपने देश का प्रतिनिधित्व करना सबसे बड़ा सम्मान है। कृपया महसूस करें कि खेल के लोग रोबोट नहीं हैं और उन्हें हर समय समर्थन की आवश्यकता है।' रविवार को दुबई में न्यूजीलैंड ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। मजबूत समझे जाने वाली भारतीय टीम 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 110 रन ही बना सकी। न्यूजीलैंड ने आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लिया। भारत को इससे पहले पिछले रविवार को पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को 8 विकेट से हार मिली। पीटरसन पहले भी हिंदी में ट्वीट कर चुके हैं। भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पीटरसन ने लिखा था- भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस साल कई त्रासदियों का सामना करना पड़ा है लेकिन हम और भी मजबूत होकर वापस आएंगे। मैं आप सभी को याद करता हूं और जल्द ही फिर से आने का इंतजार नहीं कर सकता।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2Y1U0Ph
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support