नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज और उनके चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। वह पिता बन गए हैं। भुवनेश्वर की पत्नी नूपुर ने बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। फिलहाल दोनों पूरी तरीके से स्वस्थ हैं। गोयल के अनुसार मंगलवार को नूपुर को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। क्रिकेटर की शादी की सालगिरह के अगले दिन उनके घर बच्ची का जन्म हुआ है। भुवनेश्वर ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में हिस्सा लिया था। उन्होंने सीरीज के सभी मैच खेले और तीन विकेट झटके। भुवनेश्वर और नूपुर दोनों बचपन से दोस्त थे और दोनों ने 23 नवंबर 2012 को शादी कर ली। भुवनेश्वर कुमार के पिता किरण पाल सिंह का इस साल 20 मई को निधन हो गया था। उनके पिता लंबे समय से लीवर संबंधी समस्याओं से पीड़ित थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZhVLbJ






0 comments:
Post a Comment