नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। आज टीम इंडिया के इस शानदार खिलाड़ी का जन्मदिन है। आज की दिन साल 1988 को विराट कोहली का जन्म देश की राजधानी दिल्ली में हुआ था। आज कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2021 में स्कॉटलैंड के खिलाफ अहम मुकाबला खेलेगी। भारतीय टीम कोहली को बर्थडे पर जीत का तोहफा देना चाहेगी। करियर की शुरुआत 23 साल का होने से पहले विराट दो वर्ल्ड कप खेल चुके थे। साल 2008 में मलेशिया में अंडर-19 टीम की कप्तानी की। भारत चैंपियन बना। और साल 2011 में वह अपने आदर्श सचिन तेंडुलकर के साथ सीनियर वर्ल्ड कप खेल रहे थे। शतकों की रफ्तार कोहली अपने वनडे इंटरनैशनल करियर के पहले सात साल में 23 शतक लगा चुके थे। इसमें से 10 तो उन्होंने रनों का पीछा करते हुए लगाए। ऐडिलेड में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका पहला टेस्ट शतक देखकर क्रिकेट के दिग्गजों को अंदाजा हो गया कि यह लड़का बहुत आगे जाएगा। यह साल 2011-2012 की इस सीरीज में भारत का एकमात्र शतक था। इसके बाद इसी मैदान पर। बतौर कप्तान अपने पहले टेस्ट में उन्होंने दो शतक लगाए। हालांकि भारतीय टीम यह मैच हारी। वह 2014 में भारत के टेस्ट कप्तान बने और 2017 में महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद वह सीमित ओवरों के कप्तान बने। कोहली ने अपनी टेस्ट सीरीज श्रीलंका में 2-1 से जीती। यह श्रीलंका में 22 साल में भारत की पहली टेस्ट सीरीज जीत थी। 2015 में उन्होंने सबसे तेजी से 1000 टी20 इंटरनैशनल रन पूरे किए। उनका रेकॉर्ड बाबर आजम ने तोड़ा। कोहली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 27, वनडे इंटरनैशलनल में 43 शतक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में सचिन तेंडुलकर और रिकी पॉन्टिंग के बाद तीसरे पायदान पर हैं। साल 2020 में कोहली के बल्ले से कोई शतक नहीं निकला। साल 2021 भी खत्म होने को है लेकिन कोहली सैकड़ा नहीं बना पाए हैं। विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट के फैंस चाहेंगे कि यह जन्मदिन कोहली को दोबारा उनके पुराने रंग में लेकर आए। और एक बार फिर वह शतकों का अंबार लगा दें। टीम इंडिया के इस सुपरस्टार को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां....
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3BOcgtn






0 comments:
Post a Comment