Saturday, November 27, 2021

कब गरजेगा चेतेश्वर पुजारा का बल्ला, लंबे समय से नहीं निकला है शतक, बना डाला अनचाहा रिकॉर्ड

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम की 'नई दीवार' कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) का खराब फॉर्म जारी है। न्यूजीलैंड (IND vs NZ Test) के खिलाफ कानपुर के ग्रीनपार्क में खेले जा रहे सीरीज के पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में रहे। पहली पारी में 26 रन बनाने वाले दाएं हाथ के बल्लेबाज पुजारा दूसरी पारी में 22 रन बनाकर चलते बने। भारत को चौथे दिन पुजारा से बड़ी आस थी। पुजारा तीसरे दिन 9 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। रविवार को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन उम्मीद पर वह खरे नहीं उतरे। सौराष्ट्र के इस बल्लेबाज ने चौथे दिन अपने कल की कुल रन संख्या में 13 रन और जोड़े। पुजारा को काइल जैमीसन ने टॉम ब्लंडेल के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया। पुजारा ने 33 गेंदों पर 3 चौके लगाए। पुजारा ने अपना आखिरी शतक 3 जनवरी 2019 को लगाया था। सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले पुजारा ने इस दौरान एक अनचाहा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। पुजारा ने दिग्गज अजित वाडेकर (Ajit Wadekar) (1968-74) के रिकॉर्ड की बराबरी की जिन्होंने नंबर तीन पर उतरकर 39 पारियों तक कोई शतक नहीं लगाया था। इस लिस्ट में वाडेकर और पुजारा ज्वाइंट रूप से पहले नंबर पर हैं। इससे पहले 2013-16 में पुजारा ने 37 पारियों तक सैकड़ा नहीं लगाया था जबकि दिलीप वेंगसरकर ने (1979-82) भी 25 पारी बाद शतक लगाया था। पुजारा ने घरेलू सरजमीं पर आखिरी बार 18 पारी पहले शतक लगाया था। रनों के लिए जूझ रहे पुजारा पुजारा ने अपना आखिरी शतक जनवरी 2019 में लगाया था। इसके बाद से वह लगातार जूझते नजर आ रहे हैं। कानपुर टेस्ट को छोड़ दिया जाए तो 2019 के बाद से उन्होंने 22 पारियों में कुल 1068 रर बनाए थे। इस दौरान उनकी बैटिंग औसत 28. 26 का रहा। उनका बेस्ट स्कोर 91 रन रहा है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3E2ppRp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support