Friday, November 5, 2021

शोएब अख्तर ‘रॉक स्टार’ हैं, मैं अपने व्यवहार के लिए एक बार नहीं लाखों बार माफी मांगता हूं'

कराची टीवी एंकर नौमान नियाज ने ऑन-एयर (कार्यक्रम के दौरान) बहस के लिए शोएब अख्तर से बिना शर्त माफी मांग ली है। लेकिन साथ ही कहा कि पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज पीटीवी के साथ प्रतिबद्धता को हल्के में ले रहे थे जिसके कारण भी यह घटना हुई। अख्तर को नियाज ने सेट छोड़कर जाने के लिए कह दिया था और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने तुरंत ही घोषणा कर दी कि वह पीटीवी के क्रिकेट विश्लेषक के तौर पर इस्तीफा दे रहे हैं। नियाज ने जिस तरीके से अख्तर से व्यवहार किया था, उससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई थी जिसमें से कई ने टीवी एंकर की बर्खास्तगी की मांग की थी। यह घटना टी20 विश्व कप 2021 शो के दौरान हुई थी जिसमें सर विव रिचर्ड्स, डेविड गॉवर, राशिद लतीफ, आकिब जावेद, अजहर महमूद, उमर गुल और सना मीर भी मौजूद थे। अख्तर ने तब तक पीटीवी प्रबंधन द्वारा गठित जांच समिति के समक्ष आने से इनकार कर दिया था तब तक नियाज को उनके व्यवहार के लिए बर्खास्त नहीं किया जाता। समिति ने तुरंत दोनों को ऑफ एयर कर दिया। नियाज ने गुरुवार की रात यूट्यूब चैनल पर एक साक्षात्कार में कहा कि उन्होंने बहुत बड़ी गलती की और उनका व्यवहार अनुचित, अक्षम्य था। बकौल नियाज, ' मैं माफी मांगता हूं और अपने व्यवहार के लिए लाखों बार माफी मांगूंगा क्योंकि यह नहीं होना चाहिए था शोएब एक स्टार हैं।' नियाज ने साथ ही कहा कि उनकी प्रतिक्रिया भी जायज थी, उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अधिकार नहीं था। गलती इंसान से होती है जिसके लिए मैं माफी मांगता हूं। एक बार नहीं बल्कि लाखों बार। शोएब एक ‘रॉक स्टार’ हैं। जो भी कैमरे पर हुआ, वह अशोभनीय था।' उन्होंने कहा, 'शोएब हमारे साथ वार्षिक आधार पर अनुबंधित थे और हम उन्हें एक्सक्लूसिव होने के आधार पर काफी अच्छा भुगतान करते हैं। विश्व कप से पहले शोएब मेरे पास आए और मुझसे वेतन बढ़ाने की मांग की जो बाद में चैनल के प्रबंध निदेशक के साथ बैठक के बाद सुलझा लिया गया। बाद में 17 अक्टूबर को शोएब को ट्रांसमिशन (टीवी कार्यक्रम) में हिस्सा होना था लेकिन वह दुबई चले गए और वहां हरभजन सिंह के साथ एक शो में हिस्सा लिया। इसके बाद उन्होंने पीटीवी ट्रांसमिशन के लिए दो दिन के बाद आने का वादा किया। लेकिन वह नहीं आए।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wh8mIp
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support