नई दिल्ली गुरुवार को पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तानी फैंस के लिए यह दिल टूटने वाला लम्हा था। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें पाकिस्तान की हार के बाद एक बच्चा बहुत रो रहा है। इस वीडियो में एक छोटा बच्चा जिसका नाम 'सालेह' है वह पाकिस्तान की हार के बाद खुद को रोक नहीं पाया और फूट-फूटकर रोने लगा। मैथ्यू वेड ने पारी के 19वें ओवर में शाहीन शाह अफरीदी पर लगातार तीन छक्के लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इसके साथ ही लीग स्टेज पर लगातार पांच मैच जीतने वाली पाकिस्तानी टीम सेमीफाइनल में हार गई। अख्तर ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, 'ऐसा ही होता है जब टीम अच्छा खेलती है। फैंस आपके साथ जुड़ जाते हैं। इसलिए यह विश्व कप हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण था।' इसके साथ ही अख्तर ने पाकिस्तान की हार पर निराशा जताते हुए लिखा, 'पाकिस्तान को 20 रन और बनाने चाहिए थे। उन्होंने बीच के ओवरों में धीमी बल्लेबाजी की। पूरे देश का दिल टूट गया। कोई बात नहीं, आपने अच्छा किया! आप लोगों से काफी कुछ सीखा जा सकता है और इस मैच से आप काफी कुछ सीख सकते हैं। यह विश्व कप हमारी गिरफ्त में था।' शोएब अख्तर ने आगे कहा, 'मैं पाकिस्तान की हार से काफी दुखी हूं। यह दुर्भाग्यपूर्ण था लेकिन हम टीम का साथ देना बंद नहीं कर सकते। आप बुरी तरह मैच नहीं हार सकते। हमें यह मानना पड़ेगा कि ऑस्ट्रेलिया ने शानदार क्रिकेट खेला।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2YIaRam






0 comments:
Post a Comment