Wednesday, November 10, 2021

'देख लो-देख लो, ऐसे मारा था हमें', पाकिस्तानी क्रिकेटरों को आज भी याद है धोनी के हाथों की वह पिटाई

नई दिल्ली साल 2004 की बात है जब दुनिया ने पहली बार के बल्ले की धमक देखी। भारत ए टीम केन्या के दौरे पर थी। यहां उसका सामना पाकिस्तान ए और केन्या की टीम के साथ था। इस दौरे पर धोनी ने खूब धमाकेदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केन्या और पाकिस्तान के गेंदबाजों की बखियां उधेड़ दीं। उन्होंने छह पारियों में दो सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई। वाकई इस सीरीज में माही ने खूब मारा। उन्होंने कुल 362 रन बनाए। इस दौरे पर पाकिस्तान की टीम में मिसबाह उल हक भी थे जो आगे चलकर कप्तान भी बने। मिसबाह ने धोनी से जुड़ा एक किस्सा याद किया। उन्होंने बताया कि धोनी ने उस सीरीज में पाकिस्तानी टीम की खूब पिटाई की। मिसबाह ने एक यूट्यूब शो में बताया, 'धोनी ने हमारी खूब धुनाई की। 150-50 रन बना दिए। कोई तीन मैच हुए हमारे साथ कोई छक्के मार-मार के, गेंद वापस ही नहीं आए। मार-मार के उसने हमारा बुरा हाल कर दिया।' कुछ टाइम बाद धोनी भारतीय टीम में आ गए। मिसबाह ने कहा, 'मुझे याद नहीं, शायद हमारी टीम पाकिस्तान गई थी। धोनी इस टीम में भारतीय टीम के साथ थे।' मिसबाह बताते हैं, 'राव इफ्तिखार अंजुम इस सीरीज में टीम का हिस्सा थे। इफ्तिखार ने ट्राएंगुलर सीरीज में अच्छी बोलिंग की थी। राव ने कोच बॉब वूल्मर और टीम के बाकी खिलाड़ियों को बताया कि धोनी बहुत खतरनाक बल्लेबाज हैं उसका ख्याल रखें।' मिसबाह ने राव के हवाले से बताया कि पहले मैच में धोनी जब तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए तो जल्दी आउट हो गए। इसके बाद वूल्मर और पूरी टीम ने राव का मजाक उड़ाया। उन्होंने राव को कहा, 'किससे पिटाई खाते रहे हो। किससे तुमने 150-150 रन खा लिए। उस टाइम धोनी के बाल भी जरा लंबे थे।' राव ने फिर मिस्बाह को बताया, 'अगले मैच में धोनी नंबर तीन पर आया और मार-मार के 150 (148) कर दिए। मैंने फिर वूल्मर से कहा, एंज मारया सी एने साणू यानी यूं इसने हमारी पिटाई की थी।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3n0kaf2
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support