Monday, November 1, 2021

पाक से भारत की हार पर अकरम, वकार और मिस्बाह खुश, लाइव शो में करते दिखे डांस!

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2021 (ICC T20 World Cup 2021) में शुरुआती दो मुकाबले हारकर मुश्किल में घिर गई है। टीम इंडिया को पहले मैच में पाकिस्तान (IND vs PAK T20) ने 10 विकेट से जबकि दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से शिकस्त दी। अब टीम कोहली एंड कंपनी की सेमीफाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है। रविवार रात दुबई में खेले गए सुपर 12 चरण के ग्रुप 2 के मुकाबले में कीवी टीम ने भारत को चारों खाने चित कर दिया। पहले उसने गेंदबाजी और फिल्डिंग में कमाल किया और बाद में बैटिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया। न्यूजीलैंड (IND vs NZ T20 World Cup) के गेंदबाजों ने भारत को 110 रन पर रोक दिया। भारत की हार से एक ओर जहां भारतीय क्रिकेट फैंस मायूस हैं वहीं सीमापार भारत की हार का जश्न मनाया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम (Wasim Akram), वकार यूनुस (Waqar Yunus) , पेसर वहाब रियाज (Wahab Riaz) और पाकिस्तान के पूर्व कोच मिस्बाह उल हक (Misbah ul Haq) एक स्पोर्ट्स चैनल के शो पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। कुछ समय बाद वकार, यूनुस और वहाब डांस करने लगते हैं। यह वीडियो भारत की पाकिस्तान के खिलाफ हार के बाद की है। इसमें कोई शक नहीं कि सुपर-12 के ग्रुप-2 के टेबल टॉपर के रूप में पाकिस्तान को देखा जा रहा है, लेकिन उसके बाद एक स्थान के लिए फाइट में फिलहाल न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान सबसे आगे हैं। हालांकि, भारत के अभी तीन मैच बचे हैं। इसलिए आप कह सकते हैं कि मौका अब भी बचा हुआ है। पाकिस्तान निश्चित रूप से ग्रुप 2 से टेबल टॉपर्स के रूप में जाने के लिए बड़ा पसंदीदा है, इसके बाद न्यूजीलैंड या अफगानिस्तान है।पूरा सेनेरियो देखा जाय तो कह सकते हैं कि कोई करिश्मा ही भारत को सेमीफाइनल में पहुंचा सकेगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3qbP7iz
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support