Sunday, November 14, 2021

क्या भारत और पाकिस्तान के बीच खेली जाएगी सीरीज? सौरभ गांगुली बोले- मेरे हाथ में कंट्रोल नहीं

नई दिल्लीभारत और पाकिस्तान के बीच मैच का फैंस का बेसब्री से इंतजार रहता है। पिछली बार दोनों टीमों के बीच 2012 में द्विपक्षीय सीरीज खेली गई थी। तब पाकिस्तान खेलने के लिए भारत आया था। हालांकि, दोनों टीमें ICC इवेंट्स में भिड़ते रहती हैं। दोनों टीमों के बीच हाल ही में ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2021 में मैच खेला गया था। कहने की जरूरत नहीं है कि यह टूर्नामेंट का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला खेल भी था। ये दोनों टीमें कभी-कभी ही आमने-सामने होती हैं और प्रशंसक टिकट के लिए महीनों पहले से लाइन लगाते हैं। क्या भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला में एक-दूसरे को अधिक बार खेलना शुरू करेंगे, यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब दो क्रिकेट बोर्डों को देना होगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली से यह सवाल पूछा गया से भी यह सवाल पूछा गया। 40वें शारजाह अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेले में उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा, 'यह बोर्ड के हाथ में नहीं है। विश्व टूर्नामेंट में दोनों टीमें एक-दूसरे से खेलती हैं। द्विपक्षीय क्रिकेट वर्षों से बंद है और यह कुछ ऐसा है, जिस पर संबंधित सरकारों को काम करना है। यह रमीज के हाथ में नहीं है, न ही मेरे।' पीसीबी के बॉस रमीज राजा ने भी पहले कहा था कि मौजूदा समय में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन असंभव है। पीसीबी को इसे पूरा करने की कोई जल्दी नहीं है क्योंकि और भी महत्वपूर्ण मामले हैं जिन पर ध्यान देना है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के पैसे से पाकिस्तान क्रिकेट जिंदा है। जिस दिन बीसीसीआई या भारत चाहेगा पाकिस्तान क्रिकेट बर्बाद हो जाएगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3wMoT7p
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support