Tuesday, November 23, 2021

केएल राहुल चोटिल, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से हुए बाहर

कानपुर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही भारतीय टीम को झटका लगा है। लोकेश राहुल गुरुवार (25 नवंबर) से शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। यह मैच कानपुर में खेला जाना है। भारतीय टीम सलामी बल्लेबाजी को लेकर कशमकश में थी। राहुल की चोट ने भारतीय टीम प्रबंधन की परेशानी बढ़ा दी है। रोहित शर्मा इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं। वहीं विराट कोहली भी पहले टेस्ट मैच में आराम कर रहे हैं। राहुल की चोट किस तरह की है इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शुभमन गिल ने मयंक अग्रवाल के साथ टीम के नेट सेशन में पारी की शुरुआत की। पुजारा सीरीज के पहले मैच में उपकप्तान हैं और उन्होंने भी बल्लेबाजी की। ऐसा माना जा रहा है कि श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव को टेस्ट करियर के आगाज का मौका मिल सकता है। हालांकि यह तो पक्का है कि इन्हें मिडल ऑर्डर में मौका मिल सकता है। पहले माना जा रहा था कि शुभमन मिडल ऑर्डर में बल्लेबाजी करेंगे लेकिन अब ऐसा लगता है राहुल की गैरमौजूदगी में अब गिल ओपनिंग ही करेंगे।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3oZvrMC
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support