नई दिल्लीभारतीय मूल के खिलाड़ियों का न्यूजीलैंड के लिए खेलना कोई असामान्य बात नहीं है। ईश सोढ़ी, जीतन पटेल, जीत रावल आदि ने कीवी टीम का प्रतिनिधित्व किया है। न्यूजीलैंड ने जयपुर में 3 मैचों की सीरीज के पहले टी-20 में भारत के खिलाफ भारतीय मूल के एक अन्य खिलाड़ी को अपनी प्लेइंग इलेवन में जगह दी। वह खिलाड़ी थे रचिन रवींद्र। अब इस युवा क्रिकेटर ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर का आगाज कानपुर में किया है। मध्य क्रम के बल्लेबाज को पिच पर ज्यादा समय बिताने का मौका नहीं मिला और मोहम्मद सिराज ने 8 गेंदों में सिर्फ 7 रन पर बोल्ड कर दिया। हालांकि, इस किवी खिलाड़ी का नाम दो महान भारतीय खिलाड़ियों के नाम पर रखा गया है। रचिन एक 21 वर्षीय ऑलराउंडर हैं, जिसका नाम और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखा गया है। मौजूदा भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के नाम से 'Ra' और सचिन के नाम से 'Chin' लेकर 'Rachin' रखा गया। रचिन का जन्म वेलिंगटन में भारतीय माता-पिता रवि कृष्णमूर्ति और दीपा कृष्णमूर्ति के घर हुआ था जो एक सॉफ्टवेयर सिस्टम आर्किटेक्ट हैं। रचिन के पिता रवि 1990 के दशक में बैंगलोर से न्यूजीलैंड चले गए थे और हट हॉक्स क्लब के संस्थापक हैं। वास्तव में रवि भी क्रिकेट के शौकीन हैं और उन्होंने बेंगलुरु में काफी क्रिकेट खेली। रचिन ने 2016 अंडर -19 विश्व कप के साथ-साथ 2018 अंडर -19 क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कीवी टीम के लिए कुल 6 टी20 मैच खेले हैं। इस साल की शुरुआत में सितंबर में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्हें लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए न्यूजीलैंड टीम में भी चुना गया था, लेकिन प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पाई थी। अगर मौका मिलता तो यह भारतीय मूल का क्रिकेटर ईश सोढ़ी की तरह ही काफी पहले ही भारत के खिलाफ खेल चुका होता। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया- मैंने पिछले चार वर्षों में हर साल हमारी सर्दियों के दौरान आरडीटी (अनंतपुर, आंध्र प्रदेश) में प्रशिक्षण लिया है। महान सचिन तेंडुलकर को अपना आदर्श बताते हुए रचिन ने नवंबर 2016 में कहा था- भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंडुलकर की बल्लेबाजी शैली का सीखने की कोशिश की है। रचिन ने कहा था- मेरी बल्लेबाजी के आदर्श सचिन तेंडुलकर हैं। जब मैं बहुत छोटा था तब से मैंने उन्हें देखकर सीखा है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3xpMKtN






0 comments:
Post a Comment