कोलकाता भारत के ने पूछा है कि क्या हार्दिक पंड्या को हरफनमौला कहा जा सकता है जबकि वह उतनी गेंदबाजी करते ही नहीं हैं। सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारतीय टीम के अभिन्न अंग पंड्या ने हाल ही में टी20 विश्व कप में सिर्फ दो मैचों में गेंदबाजी की। भारत टूर्नामेंट के ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया था। अपनी फिटनेस से जुड़े कई मसलों का खुलासा नहीं करने के लिए भी पंड्या की आलोचना हो रही है। उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिली। भारत ने सीरीज 3- 0 से जीती। कपिल ने रॉयल कलकत्ता गोल्फ कोर्स पर कहा , 'हरफनमौला कहलाने के लिए उन्हें दोनों काम करने होंगे। वह गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं तो क्या उन्हें हरफनमौला कहेंगे। वह चोट से उबर चुके हैं तो पहले उन्हें गेंदबाजी करने दीजिए।' भारत के पहले विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा , 'वह भारत के लिए काफी महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। गेंदबाजी के लिए उन्हें काफी मैच खेलने होंगे और अच्छा प्रदर्शन करना होगा। इसके बाद ही हम कह सकेंगे।' कपिल ने यह भी कहा कि कोच के रूप में राहुल द्रविड़ बतौर क्रिकेटर मिली कामयाबी से भी अधिक कामयाब होंगे। बकौल कपिल, 'वह अच्छे इंसान हैं और अच्छा क्रिकेटर भी हैं। वह बतौर क्रिकेटर जितना सफर रहा, कोच के रूप में उससे भी अधिक सफल होंगे।' अपने पसंदीदा हरफनमौला के बारे में पूछने पर कपिल ने रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा का नाम लिया। उन्होंने कहा , 'मैं आजकल क्रिकेट का सिर्फ मजा लेने जाता हूं। मेरा काम वही है। मैं आपके नजरिए से नहीं देखता।' कपिल ने पसंदीदा हरफनमौला के बारे में कहा , 'मैं अश्विन का नाम लूंगा। वह जबर्दस्त हैं। जडेजा भी शानदार क्रिकेटर हैं लेकिन उसकी बल्लेबाजी बेहतर हुई है तो गेंदबाजी खराब हो गई है।' उन्होंने पहले टेस्ट में शतक जमाने वाले श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा , 'जब युवा बल्लेबाज पदार्पण पर शतक बना रहे हों तो समझना खेल सही दिशा में जा रहा है। हमें उसके जैसे क्रिकेटरों की जरूरत है।'
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DUtsPD






0 comments:
Post a Comment