Saturday, November 13, 2021

रोहित को बनना ही था कप्तान, विराट को टेस्ट और वनडे की कप्तानी भी छोड़ देनी चाहिए: शाहिद अफरीदी

नई दिल्ली रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज (India vs New Zealand T20I Series) के लिए भारतीय टीम का कप्तान (Rohit Sharma Captain) बनाया गया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान (Shahid Afridi) ने इस फैसले के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के फैसले का अंदाजा पहले से था। पूर्व ऑलराउंडर को लगता है कि रोहित (Rohit Sharma) की मानसिकता उन्हें एक शानदार खिलाड़ी बनाता है और साथ ही यह भी कहा कि रोहित जहां जरूरत होती है वहां शांत रहते हैं और जब आक्रामकता दिखानी होती है वहां वह आक्रामक होते हैं। रोहित होंगे टी20 टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) के बाद इस फॉर्मेट की कप्तानी छोड़ दी है। रोहित (Rohit) 17 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज से भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे। रोहित समय के अनुसार करते हैं व्यवहार समां टीवी से बात करते हुए अफरीदी (Afridi) ने कहा, 'जहां तक रोहित शर्मा की बात है, यह तो होना ही था। मैं डेक्कन चार्जर्स (Deccan Charges) में एक साल उनके साथ खेला हूं। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं जिनका शॉट सिलेक्शन कमाल का है। वह जब जरूरत होती है तब शांत रहते हैं जब जरूरत होती है तब आक्रामक होते हैं। आपको उनके दोनों रूप देखने को मिलते हैं।' उन्होंने आगे कहा, 'जैसा कि मैंने कहा कि कप्तानी में यह बदलाव होना ही था। उन्हें बेशक मौका दिया जाना चाहिए था।' इस बीच अफरीदी का कहना है कि विराट कोहली को टेस्ट और वनडे की कप्तानी भी छोड़ देनी चाहिए और अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना चाहिए। विराट को छोड़ देनी चाहिए सभी फॉर्मेट की कप्तानी अफरीदी ने कहा, 'मुझे लगता है कि विराट कोहली को फैसला लेना चाहिए कि वह सिर्फ एक खिलाड़ी के तौर पर खेलते रहें। इससे उन पर अपेक्षाकृत कम दबाव होगा। उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है। वह अपने क्रिकेट और बल्लेबाजी का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे क्योंकि टीम की कप्तानी करना आसान नहीं है। खास तौर पर भारत और पाकिस्तान में तो यह बहुत मुश्किल है। जब तक आप अच्छी कप्तानी करते हैं तब तक ही सब ठीक रहता है।' विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान हैं। इसके साथ ही वनडे इंटरनैशनल में भी उनका कप्तानी रिकॉर्ड बहुत शानदार है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3DcjSHF
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support