Monday, November 8, 2021

टॉस के लिए उतरते ही कोहली ने जड़ी अनोखी फिफ्टी, धोनी की लिस्ट में हुए शामिल

दुबईभारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप का आखिरी लीग मैच आज नामीबिया के खिलाफ खेल रही है। दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में होने वाला यह मैच महज औपचारिकता वाला है, लेकिन भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंचने की निराशा से उबरकर बड़ी जीत दर्ज करना चाहेगी। टीम विराट कोहली को टी20 कप्तान के तौर पर उनके आखिरी मैच में बड़ी जीत के साथ विदाई भी देना चाहेगी। इस मैच में टॉस उतरते ही विराट कोहली ने अनोखी हाफ सेंचुरी पूरी की। वह भारतीय टीम की 50 मैचों में कप्तानी करने वाले धोनी के बाद दूसरे कप्तान बने, जबकि दुनिया के 7वें कप्तान हैं। धोनी ने टीम इंडिया की 72 मैचों में कप्तानी की थी। रोचक बात यह है कि विराट कोहली का कप्तान के तौर पर T20 में आखिरी मैच है। उन्होंने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बोलिंग करने का फैसला किया, जबकि टीम में वरुण चक्रवर्ती की जगह राहल चाहर बदलाव के रूप में शामिल किए गए। 50 या उससे अधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी
  • एमएस धोनी (भारत) - 72 मैच
  • इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) - 69 मैच
  • विलियम पोर्टफील्ड (आयरलैंड) - 56 मैच
  • आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) - 54 मैच
  • केन विलियम्सन (न्यूजीलैंड) - 54 मैच
  • अशगर अफगान (अफगानिस्तान) - 52 मैच
  • विराट कोहली (भारत) - 50 मैच
हेड कोच रवि शास्त्री, बोलिंग कोच भरत अरुण सहित कई सपोर्ट स्टाफ के लिए भी यह टीम इंडिया के साथ आखिरी मुकाबला होगा। लिहाजा भारतीय टीम की कोशिश अपने कप्तान सहित कोच को एक शानदार विदाई देने की होगी। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों की तरफ से शानदार प्रदर्शन देखने को मिल सकता है। विराट का खुद का प्रदर्शन भी टूर्नामेंट में कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में वह खुद भी एक शानदार पारी खेलकर यूएई से स्वदेश लौटना चाहेंगे। प्लेइंग XI भारत: केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह नामीबिया: स्टीफन बार्ड, माइकल वान लिंगन, क्रेग विलियम्स, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डेविड वीस, जेन फ्रालिंक, जेजे समित, जेन निकोल लोफ्टी इटन, रुबेन ट्रंपलमैन, बर्नार्ड स्कॉल्ट्ज। पिच का हालकुल 10 मुकाबले सुपर-12 राउंड में दुबई की पिच पर खेले गए हैं जिनमें नौ में बाद में बैटिंग करने वाली टीम जीती है। यह जीत भी उन्हें बड़े अंतर से मिली है। भारत को भी अपने पहले मुकाबले में 10 विकेट से हार इसी पिच पर मिली थी। ऐसे में उम्मीद करनी चाहिए कि टॉस जीतने वाली टीम पहले बोलिंग ही चुनेगी। मौजूदा टॉप परफॉर्मर भारत-बैटर: लोकेश राहुल (4 मैच, 140 रन, स्ट्राइक रेट 153.84) बोलर: मोहम्मद शमी (मैच 4, विकेट 6, इकॉ. 8.53) नामीबिया-बैटर: डेविड वीस (7 मैच, 201 रन, स्ट्राइक रेट 131.37) बोलर: यान फ्रीलिंक (6 मैच, 8 विकेट, इकॉ. 7.26)


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3o1RH7K
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support