Friday, November 19, 2021

कप्‍तान बनते ही लगातार दो टॉस, दो मैच और अब सीरीज भी जीते रोहित शर्मा, खतरे में विराट कोहली का रेकॉर्ड

रांची T20 टीम की कप्‍तानी हाथ में मानो रोहित शर्मा किस्‍मत के घोड़े पर सवार हो गए हैं। न्‍यूजीलैंड के खिलाफ अभी तक के दोनों मैचों में टॉस जीते हैं और मैच भी। रांची में जीतकर पहली T20 सीरीज पर भी कब्‍जा कर लिया है। पर्सनल लेवल पर रोहित शर्मा हर मैच में नए रेकॉर्ड भी बना रहे हैं। वह अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट में तीसरे सबसे ज्‍यादा छक्‍के (450+) लगाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं, वह भी सबसे कम मैचों में। सबसे ज्‍यादा छक्‍के लगाने में तीसरे नंबर पर रोहितरोहित ने कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 में पांच छक्‍के लगाए। इसी पारी के दौरान उन्‍होंने अंतररराष्‍ट्रीय क्रिकेट में 450 छक्‍के पूरे किए। वह सबसे कम (404) मैचों में इस मुकाम तक पहुंचने वाले बल्‍लेबाज हैं। अंतररराष्‍ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा छक्‍के वेस्‍टइंडीज के क्रिस गेल (553) ने लगाए हैं। उनके बाद पाकिस्‍तान के शाहिद अफरीदी का नंबर आता है जिन्‍होंने पूरे करिअर में 476 छक्‍के मारे। रांची टी20 के बाद रोहित शर्मा के इंटरनैशनल क्रिकेट में 454 छक्‍के हो गए हैं। राहुल के साथ दी जबर्दस्‍त शुरुआतन्‍यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत के पीछे कप्‍तान रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी की अहम भूमिका रही। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 80 गेंदों में 117 रनों की साझेदारी हुई। राहुल ने 49 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली जबकि शर्मा ने 36 गेंदों पर 55 रन बनाए। इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक खास मुकाम हासिल किया। विराट के बराबर पहुंचे रोहितरोहित शर्मा अब T20I क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा 50-प्‍लस स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। यह उनका 29वां 50+ स्‍कोर था। अब वह विराट कोहली के बराबर पहुंच गए हैं। विराट को इस सीरीज में आराम दिया गया है। रोहित ने T20I में चार शतक भी लगाए हैं। रांची में केएल राहुल ने T20I करिअर की 16वीं हाफ सेंचुरी लगाई। बतौर परमानेंट कप्‍तान दोनों टॉस जीते हैं रोहितलगातार टॉस हारने से परेशान विराट कोहली के उलट रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में शुरुआती दोनों मैच में टॉस जीते। इस बार भी रोहित ने ओस का असर देखते हुए पहले फील्डिंग का फैसला लिया। कीवी टीम ने 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम रनों का पीछा करने उतरी 17.2 ओवरों में ही 155 बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3x3bPL3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support