Monday, November 1, 2021

न कोई गेम प्लान, न मुकाबले का कोई जज्बा...टीम इंडिया पर भड़के शोएब अख्तर

नई दिल्ली पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम के रवैये से बेहद हैरान नजर आए। भारतीय टीम को रविवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अख्तर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस करो या मरो के मुकाबले में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम की कड़ी आलोचना की। भारतीय कप्तान विराट कोहली टॉस हारे और उसके बाद लगातार दूसरी बार टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता मिला। हालांकि टॉप ऑर्डर एक बार फिर रन बनाने में नाकामयाब रहा। इसका नतीजा यह हुआ कि दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम पर हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम सात विकेट पर 110 रन ही बना सकी। इसके बाद गेंदबाज भी प्रभावित नहीं कर सके। कीवी बल्लेबाजों ने संयम और धैर्य से बल्लेबाजी की। उन्होंने जल्दबाजी नहीं दिखाई और आसानी से मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया। न्यूजीलैंड की भी दो यह मैचों में पहली जीत थी। कीवी टीम को अपने पहले मैच में पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अख्तर ने भारतीय टीम की रणनीति पर जमकर आलोचना की। अख्तर ने कहा, 'भारतीय टीम का कोई गेमप्लान नहीं था।' अख्तर ने कहा, ऐसा लगता ही नहीं था कि भारतीय टीम आज मैच खेलने उतरी है। ऐसा लगता था कि सिर्फ न्यूजीलैंड ही खेलने के लिए आया है। अख्तर ने कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि वह किसी माइंडसेट और रवैये के साथ उतरे। रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर क्यों खेले। उन्होंने ईशान किशन के साथ पारी की शुरुआत क्यों नहीं की? हार्दिक पंड्या, पारी में बहुत देर से बोलिंग करने आए। उन्हें पहले बोलिंग करवानी चाहिए थी। मुझे समझ नहीं आया कि आखिर इंडिया का क्या गेम प्लान था।' अख्तर ने कहा,'भारतीय मीडिया ने टीम पर बहुत ज्यादा दबाव बना रखा था। ऐसे में मुझे लगता था कि यह कहीं न कहीं फंसेंगे और यह फंसे।' इसके साथ ही रावलपिंडी एक्सप्रेस ने कहा, 'टॉस भी भारतीय टीम के पक्ष में नहीं गया। पहले बल्लेबाजी करने पर गेंद बल्ले पर ढंग से आता नहीं है इसके साथ ही बाद में बोलर्स के लिए भी कोई मदद नहीं होती। न गेंद स्विंग होती है और न ही उसे पिच से कोई मदद मिलती है।'


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3EwxFJl
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support