Saturday, November 6, 2021

तुम लोग बहुत ज्यादा हो गए हो... माइकल वॉन को मिली बदजुबानी की सजा, बीबीसी के शो से बाहर

लंदनइंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को दो खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए नस्लवाद के आरोपों के कारण बीबीसी के एक शो से बाहर कर दिया गया है। वॉन बीबीसी फाइव लाइव्स के शो ‘द टफर्स एंड वॉन क्रिकेट शो’ पर पिछले 12 साल से विशेषज्ञ के तौर पर काम कर रहे थे। उन पर अजीम रफीक ने नस्लवाद का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि वॉन ने उन पर और अन्य खिलाडि़यों पर 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले नस्लपरक टिप्पणी की थी। ‘डेली टेलिग्राफ’ के लिए एक कॉलम में वॉन ने स्वीकार किया कि रफीक के आरोपों में उनके बारे में ही बात की गई है, लेकिन उन्होंने आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह खुद को बेकसूर साबित करने के लिए लड़ेंगे। वॉन ने एशियाई खिलाड़ियों के एक समूह से कहा था, ‘तुम लोग बहुत ज्यादा हो गए हो । इसके लिए कुछ करना होगा।’ यह वाकया नाटिंघमशर के खिलाफ 2009 में यार्कशर के एक मैच से पहले का है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CQylJe
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support