जोहानिसबर्ग भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज का तीसरा और अंतिम टेस्ट जोहानिसबर्ग से हटाकर केपटाउन में कर दिया गया है जिसकी घोषणा क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने शुक्रवार को की। जोहानिसबर्ग को 17 दिसंबर से शुरू होने वाले सीरीज के शुरुआती मैच और तीसरे टेस्ट (तीन से सात जनवरी) की मेजबानी करनी थी जबकि सेंचुरियन को 26 दिसंबर से ‘बाक्सिंग डे’ टेस्ट की मेजबानी करनी है। लेकिन सीएसए ने तीसरे टेस्ट के स्थल को बदलने की घोषणा की लेकिन इस कदम का कारण नहीं बताया। सीएसए ने ट्वीट किया, 'सीएसए ने कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण बदलाव की घोषणा की है कि फ्रीडम सीरीज का तीसरा बेटवे टेस्ट जोहानिसबर्ग के इंपीरियल वांडरर्स से हटाकर केपटाउन के सिक्स गन ग्रिल न्यूलैंड्स में कराया जाएगा।' भारतीय टीम पिछले तीन वर्षों में ऑस्ट्रेलिया को दो बार उसकी सरजमीं पर हराने के बाद अब दक्षिण अफ्रीका में पहली टेस्ट सीरीज जीतने की कोशिश करेगी। दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर भारत को तीन वनडे और चार टी20 मैच भी खेलने हैं। दौरे का समापन 26 जनवरी को चौथे टी20 से होगा। वनडे सीरीज का आगाज 11 जनवरी से वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा। दूसरा वनडे 14 और तीसरा वनडे 16 जनवरी को खेला जाएगा। टी-20 सीरीज का आगाज 19 जनवरी से होगा। सीरीज का दूसरा टी-20 21 जनवरी को खेला जाएगा। तीसरा टी-20 मैच 23 जनवरी और सीरीज का आखिरी मैच 26 जनवरी को खेला जाएगा।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3bMGEK9






0 comments:
Post a Comment