Tuesday, November 16, 2021

बतौर बल्लेबाज विराट की भूमिका में कोई बदलाव नहीं: रोहित शर्मा

जयपुर भारत के नए टी20 कप्तान टीम के नए ढांचे में बतौर बल्लेबाज की भूमिका में कोई बदलाव नहीं देखते और उन्हें उम्मीद है कि कोहली आगे भी बेहतरीन पारियां खेलते रहेंगे। कोहली ने टी20 विश्व कप के बाद इस प्रारूप में कप्तानी छोड़ दी है और बुधवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच से रोहित इस प्रारूप में पूर्णकालिक कप्तान होंगे। कोहली की भूमिका के बारे में पूछने पर रोहित ने कहा, ‘यह एकदम सरल है।वह अब तक जो कुछ कर रहा था, टीम में उसकी भूमिका वही रहेगी।’ उन्होंने कहा, ‘वह टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जब भी वह खेलता है, अपना प्रभाव छोड़ता है। टीम के नजरिए से वह महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और जब आप हर मैच खेलते हैं तो भूमिकाएं बदल जाती है।’ उन्होंने कहा कि मैच के हालात के अनुसार हर खिलाड़ी की भूमिका बदल जाती है और कोहली समेत सभी खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘जब आप पहले बल्लेबाजी कर रहे हैं तो बाद में बल्लेबाजी की तुलना में भूमिका अलग होगी। मैच के अनुसार सभी की भूमिका बदल जाती है और हर कोई इसके लिए तैयार है।’ रोहित ने कहा, ‘जब विराट वापिस आएगा तो हमारी टीम और मजबूत होगी क्योंकि उसके पास इतना अनुभव है और वह इतना शानदार बल्लेबाज है।’


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ClPRUy
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support