बेंगलुरुइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने मंगलवार को अपने बल्लेबाजी सलाहकार को अगले दो साल के लिए मुख्य कोच नियुक्त किया। बांगड़ को फरवरी में टीम के बल्लेबाजी सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया था। वह माइक हेसन की जगह मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हेसन क्रिकेट संचालन निदेशक की अपनी वर्तमान भूमिका में टीम के साथ बने रहेंगे। ऑस्ट्रेलिया के साइमन कैटिच के व्यक्तिगत कारणों से पद छोड़ने के बाद यूएई में आईपीएल के दूसरे चरण के लिए हेसन को मुख्य कोच की अतिरिक्त भूमिका सौंपी गई थी। आरसीबी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किए गए वीडियो में हेसन ने कहा, ‘आज हमने संजय बांगड़ को अगले दो साल के लिए आरसीबी का मुख्य कोच नियुक्त किया।’ उन्होंने कहा, ‘संजय एक बेहद सम्मानित कोच हैं। उन्हें मुख्य रूप से बल्लेबाजी कोच के रूप में जाना जाता है लेकिन उनके पास निश्चित रूप से इससे कहीं अधिक विशेषज्ञता है।’ बांगड़ को कोचिंग का अपार अनुभव है। वह 2014 से 2019 पांच साल तक भारत की सीनियर टीम के बल्लेबाजी कोच रहे थे। बांगड़ ने अपनी नई भूमिका के बारे में कहा, ‘मैंने टीम में कुछ असाधारण और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम किया है और मैं इस टीम को अगले स्तर पर ले जाने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।’ बांगड़ अभी 49 वर्ष के हैं। उन्होंने भारत की तरफ से 2001 से 2004 के बीच 12 टेस्ट और 15 एकदिवसीय मैच खेले थे।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3H7UdCb






0 comments:
Post a Comment