Thursday, November 25, 2021

अय्यर और गिल के रन जुटाने से पुजारा-रहाणे पर दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले दबाव बढ़ा

कानपुर एक बार फिर विफल होने से और के लिय समय निकलता जा रहा है और इस बार वे घरेलू परिस्थितियों में ऐसे आक्रमण के खिलाफ अच्छा नहीं कर सके जो ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जितना खतरनाक नहीं था। पुजारा और रहाणे दोनों यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती टेस्ट में अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा सके जबकि डेब्यू करने वाले श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ दिया। दोनों ऐसे आक्रमण के खिलाफ जल्दी आउट हुए जिसमें प्रतिभाशाली ट्रेंट बोल्ट शामिल नहीं थे जिनकी सुबह की नमी पर ‘बनाना इनस्विंग’ बल्लेबाजों के लिए खेलना मुश्किल कर देती है। अय्यर के टेस्ट मैच में इस शानदार पदार्पण से और गिल के बतौर सलामी बल्लेबाज रन जुटाने से निश्चित रूप से कप्तान (रहाणे) और उप कप्तान (पुजारा) के लिए इस टेस्ट मैच से खतरे की घंटी जरूर बज जाएगी। साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा भी कुछ ही दिनों में कर दी जाएगी और अगर इन दोनों अनुभवी खिलाड़ियों को जोहानिसबर्ग जाने के लिए चुना जाता है तो कप्तान विराट कोहली, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और सफेद गेंद के कप्तान रोहित शर्मा (जो लाल गेंद के क्रिकेट की थिंक टैंक का अहम हिस्सा हैं) को उन्हें पूरी सीरीज देने के लिए काफी भरोसा दिखाना होगा। केएल राहुल के चोटिल होने से पहले गिल को मध्यक्रम बल्लेबाज के तौर पर उतारने के लिए विचार किया जा रहा था और इस विकल्प को लंबे समय में देखना चाहते थे। पर वह सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेले लेकिन गिल का विदेशी सरजमीं पर सर्वश्रेष्ठ प्रथम श्रेणी स्कोर वेस्टइंडीज में ए टीम के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 204 रन का है। वह युवा हैं और टीम की इच्छानुसार कोई भी भूमिका निभाने के लिए तैयार होंगे। और अय्यर ने भी अपनी पहली परीक्षा अच्छे स्कोर से पास की है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3HQDW59
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support