Wednesday, November 10, 2021

ENG vs NZ : इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

अबुधाबी खिताब का प्रबल दावेदार लेकिन चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रहा इंग्लैंड अपने कुछ विशिष्ट खिलाड़ियों के सहारे टी-20 वर्ल्ड कप में आज होने वाले पहले सेमीफाइनल में निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने वाले न्यूजीलैंड पर हावी होने की कोशिश करेगा। इंग्लैंड को टूर्नामेंट से पहले ही खिताब का दावेदार माना जा रहा था और उसने अपनी इस ख्याति के अनुरूप प्रदर्शन भी किया लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ सुपर-12 के आखिरी मैच में हार से यह साफ हो गया कि इयोन मॉर्गन की अगुआई वाली टीम अजेय नहीं है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी है यहां देखें लाइव कमेंट्री इंग्लैंड (Playing XI): जोस बटलर (विकेटकीपर), जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, मोईन अली, इयोन मोर्गन (कप्तान), सैम बिलिंग्स, लियाम लिविंगस्टोन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड। न्यूजीलैंड (Playing XI): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट। पुरानी है प्रतिस्पर्धा दोनों टीमों के खिलाड़ियों के दिमाग में 2019 के वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल की यादें भी ताजा होंगी जब इंग्लैंड ने अधिक बाउंड्री लगाने के कारण खिताब जीता था। न्यूजीलैंड के लिए वह दिल तोड़ने वाली हार थी लेकिन इसके बाद भी उसकी टीम ने आईसीसी की प्रतियोगिताओं में निरंतर अच्छा प्रदर्शन किया है। इनमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी शामिल है। कीवी टीम लॉर्ड्स मैदान पर मिली उस हार का हिसाब भी आज करना चाहेगी। बनेगी नई ओपनिंग जोड़ीओपनर जेसन रॉय के चोटिल होकर बाहर होने से इंग्लैंड को झटका लगा है। रॉय और जोस बटलर टूर्नामेंट की विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी रही है। रॉय वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और ऐसे में बटलर के साथ जॉनी बेयरस्टो पारी का आगाज करने के लिए उतर सकते हैं। इंग्लैंड के लिए बटलर, बेयरस्टो और मोईन अली जैसे खिलाड़ी विशेष रहे हैं जो अपने दम पर मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। रॉय की जगह सैम बिलिंग्स को मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में अंतिम एकादश में रखा जा सकता है। इंग्लैंड के लिए सकारात्मक पहलू यह है कि उसके अधिकतर बल्लेबाजों ने क्रीज पर समय बिताया है और वे सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं। कीवी बोलिंग अटैक धारदारन्यूजीलैंड के पास निश्चित तौर पर टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत जैसी मजबूत टीम को 110 रन पर रोक दिया था। यहां तक कि अफगानिस्तान जैसी खतरनाक टीम भी उनके खिलाफ 125 रन ही बना पाई थी। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की खतरनाक जोड़ी का सामना करना आसान नहीं है जो शानदार लाइन वे लेंथ से गेंदबाजी करते हैं। लॉकी फर्ग्युसन के चोटिल होने के कारण बाहर होने से उनकी रणनीति गड़बड़ा सकती थी लेकिन एडम मिल्ने ने उनकी कमी नहीं खलने दी। दोनों स्पिनर ईश सोढ़ी और मिचेल सैंटनर भी प्रभावी रहे हैं। आईसीसी रैंकिंग्स इंग्लैंड 1न्यूजीलैंड 4 इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग XI: जोस बटलर, जॉनी बेयरस्टो, डेविड मलान, इयोन मॉर्गन, सैम बिलिंग्स, लियम लिविंगस्टोन, मोईन अली, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल राशिद, मार्क वुड न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिचेल, केन विलियमसन, डेवोन कॉन्वे, ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिचेल सेंटरन, एडम मिल्ने, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3H2SRc5
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support