Friday, November 5, 2021

IND vs SCO : भारत vs स्कॉटलैंड, यहां देखें लाइव अपडेट्स & स्कोर

दुबई सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर होने के कारण ‘अगर मगर’ के फेर में फंसी भारतीय टीम टी-20 विश्व कप में स्कॉटलैंड के खिलाफ शुक्रवार को एक और ‘करो या मरो’’ के मैच में बड़े अंतर से जीत दर्ज करने के इरादे से उतरी है। भारत ने टॉस जीतकर बोलिंग चुनी है। यहां देखें लाइव कमेंट्री भारत (Playing XI): केएल राहुल, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। स्कॉटलैंड (Playing XI): जॉर्ज मुंसे, काएल कोएत्जर (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), रिची बेरिंगटन, कैलम मैक्लॉयड, माइकल लीस्क, क्रिस ग्रीव्स, मार्क वाट, सुफयान शरीफ, अलासदेर इवांस, ब्रेडली व्हील। अफगानिस्तान पर 66 रन से मिली जीत के बाद भारत की नजरें उस लय को कायम रखने पर लगी होगी । भारत को न सिर्फ जीत दर्ज करनी होगी बल्कि रनरेट सुधारने के लिए विशाल अंतर से जीत और दूसरी टीमों के नतीजे अपने अनुकूल रहने की भी उम्मीद करनी होगी। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से पहले दो मैचों में करारी हार से भारत का रनरेट भी खराब हो गया है। भारत के लिए अब हर मैच करो या मरो का ही है। वैसे न्यूजीलैंड अगर नामीबिया या अफगानिस्तान से हारता है तो भारत की उम्मीदें बन सकती है। भारतीय टीम हालांकि उसी पर फोकस करना चाहेगी जो उसके हाथ में है। ऐसे में विराट कोहली और टीम की नजरें स्कॉटलैंड को भारी अंतर से हराने पर लगी है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ नाकाम रहे भारत के बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों ने अफगानिस्तान के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरे नंबर पर उतारने के विवादास्पद फैसले के बाद रोहित शर्मा से फिर पारी की शुरूआत कराई गई और उन्होंने शानदार अर्धशतक जमाकर अपना फॉर्म जाहिर कर दिया। रोहित ने मैच के बाद स्वीकार किया कि पहले दो मैचों में कुछ फैसले गलत हो गए, लेकिन कहा कि लगातार क्रिकेट खेलने से हुई मानसिक थकान के कारण ऐसा होता है। रोहित, केएल राहुल, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या सभी ने अफगानिस्तान के खिलाफ रन बनाए। न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में बाहर रहने के बाद टीम में लौटे सूर्यकुमार यादव के आने से बल्लेबाजी मजबूत हुई है । उनके अलावा रविंद्र जडेजा भी निचले क्रम पर उपयोगी साबित होते हैं। गेंदबाजी में चार साल बाद टी-20 मैच खेल रहे रविचंद्रन अश्विन ने चार ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिए, उन्हें लगातार बाहर रखने के फैसले की आलोचना के बाद आखिरकार उन्हें अंतिम एकादश में जगह दी गई । स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की चोट के कारण अश्विन को उतारा गया हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का दबाव झेलने में चक्रवर्ती की नाकामी जाहिर हो गई और अब उनका आगे खेलना संभव नहीं लग रहा। मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह ने भी उम्दा गेंदबाजी की। जहां तक स्कॉटलैंड की बात है तो विकेटकीपर मैथ्यू क्रॉस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच के दौरान स्टम्प माइक में गेंदबाज क्रिस ग्रीव्स से कहा था कि पूरा भारत उनका समर्थन कर रहा है। न्यूजीलैंड ने उन्हें 16 रन से हरा दिया था हालांकि स्कॉटलैंड जीत जाती तो भारत की राह आसान हो जाती। भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, शार्दुल ठाकुर, रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर स्कॉटलैंड: काइल कोएत्जर (कप्तान), रिची बेरिंगटन, डायलन बज, मैथ्यू क्रॉस, जोश डेवी, एलेस्डेयर इवांस, क्रिस ग्रीव्स, माइकल लीस्क, कैलम मैकलियोड, जॉर्ज मुन्सी, साफयान शरीफ, हमजा ताहिर, क्रेग वॉलेस, मार्क वॉट और ब्रेडली व्हील


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZXFWa3
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support