Saturday, November 6, 2021

IPL में कोच बनने जा रहे रवि शास्त्री, टी-20 WC के बाद ये टीम देगी नई जिम्मेदारी!

नई दिल्ली वर्ल्ड टी-20 के बाद रवि शास्त्री का टीम इंडिया से नाता टूट जाएगा। राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के नए हेड कोच की जिम्मेदारी संभाल लेंगे। ऐसे में सवाल उठता है कि कमेंटेटर से कोचिंग में आए रवि शास्त्री क्या करेंगे। हमारे सहयोगी क्रिकबज ने पूरे मामले में बड़े दावे किए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो शास्त्री आईपीएल में नई जिम्मेदारी में नजर आएंगे। अहमदाबाद के कोच बनेंगे शास्त्री!साल 2022 में आईपीएल का 15वें सीजन खेला जाएगा। नए सीजन में टीमों की संख्या भी आठ से 10 हो जाएगी। अहमदाबाद और लखनऊ दो नई फ्रैंचाइजी टूर्नामेंट में जुड़ने वाली है। खबर है कि अहमदाबाद की सीवीसी कैपिटल्स फ्रैंचाइजी ने रवि शास्त्री को अपना हेड कोच बनाने का फैसला किया है। भरत अरुण गेंदबाजी कोच तो आर श्रीधर फिल्डिंग कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि अभी इस बारे में रवि शास्त्री और अहमदाबाद फ्रैंचाइजी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। दोबारा कमेंट्री में भी जा सकते हैं शास्त्रीरवि शास्त्री 2016 में टीम इंडिया के मुख्य कोच बने थे। शास्त्री ने पिछले 15 वर्षों में भारतीय टीम के साथ चार अलग-अलग कार्यकाल पूरे किए हैं। इसमें दो बार मुख्य कोच तौर पर शामिल है। अंदाजा यह भी लगाया जा रहा है कि शास्त्री दोबारा कमेंट्री कर सकते हैं। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद वह लंबे समय तक कमेंट्री से जुड़े रहे। एक वक्त उनकी आवाज फैंस में काफी पॉपुलर हो गई थी। इसके बाद वह कोचिंग में आए। 2011 विश्व कप में धोनी का विनिंग सिक्स और युवराज सिंह के छह गेंदों में छह छक्के के दौरान लोगों के जेहन में शास्त्री की कमेंट्री ताजा है। शास्त्री-कोहली की जोड़ी ने किए कई कमाल शास्त्री और कोहली की कप्तानी में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीतना हो या फिर भारत को लगातार नंबर टेस्ट टीम बनाए रखना। टीम इंडिया विदेशी धरती पर लगातार अच्छा खेली। पहली एशियाई टीम बनी जिसने ऑस्ट्रेलिया को ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज हराई। एक बार नहीं बल्कि दो-दो बार। भारतीय टीम के आक्रामक खेल और जीत की भूख ने क्रिकेट जानकारों को भी हैरान किया। कोच शास्त्री नहीं दिला पाए कोई ICC ट्रॉफीभारत ने कोहली की कप्तानी में आईसीसी का कोई खिताब हासिल नहीं किया। साल 2017 की चैंपियंस ट्रोफी के फाइनल में उसे पाकिस्तान से हारना पड़ा। 2019 के 50 ओवर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने उसे मात दी। वह पहली आईसीसी टेस्ट चैंपियंस के फाइनल में भी उसे कीवी टीम ने हराया। भारत ने आखिरी बार 2013 में कोई आईसीसी टू्र्नमेंट जीता था। तब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में फाइनल में इंग्लैंड को हराकर भारत ने टूर्नमेंट जीता था। उसके बाद से लगातार टीम इंतजार कर रही है।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/2ZYcVeo
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support