Monday, November 15, 2021

IPL से विश्व टी20: टीम से बाहर, डग आउट में आने से रोका- डेविड वॉर्नर यूं निराशा उभरकर फिर बने चमकदार सितारे

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 के पहले चरण में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) की कप्तानी और दूसरे चरण में अंतिम एकादश में जगह गंवाने के बाद निराशा के दौर से गुजर रहे ऑस्ट्रेलिया के ने यूएई में संपन्न टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने के अलावा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनकर दिखा दिया कि उन्हें कमतर आंकना गलती ही होगी। ऑस्ट्रेलिया के पहली बार टी20 विश्व चैंपियन बनने के बाद जब कप्तान आरोन फिंच (Aaron Finch) प्रेस कांफ्रेंस के लिए उतरे तो उन्हें टीम की खिताबी जीत के नायक रहे वॉर्नर से जुड़े सवालों की झड़ी का सामना करना पड़ा। एक संवाददाता ने कहा, ‘मैं डेविड वॉर्नर () के बारे में पूछ रहा हूं। आपने उसका समर्थन कैसे किया? किसी ने भी उम्मीद नहीं की थी कि वह प्लेयर आफ द टूर्नामेंट बनेगा।’’ फिंच ने इसके जवाब में कहा, ‘आपने ऐसी उम्मीद नहीं की थी? मैंने निश्चित तौर पर की थी।’ वॉर्नर के लिए पिछले दो महीने निराशा और आशा से भरे रहे। यूएई में ही आईपीएल (IPL) के दूसरे चरण में सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिलने से उन्हें निराशा हाथ लगी लेकिन टी20 विश्व कप उनके लिए परिकथा जैसा रहा और वह ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बने। वॉर्नर ने बेहद दबाव वाले फाइनल में अर्धशतक सहित टूर्नामेंट में कुल 289 रन बनाए। फिंच ने कहा कि उन्होंने मुख्य कोच जस्टिन लैंगर से कहा था कि वॉर्नर टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करेगा। उन्होंने दावा किया, ‘एक शब्द भी झूठ बोले बिना मैं आपसे वादा करता हूं कि कुछ महीने पहले मैंने जस्टिन लैंगर (Justin Langer) को फोन किया और कहा कि डेवी (वॉर्नर) को लेकर चिंता मत कीजिए, वह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनेगा।’ फिंच हालांकि आईपीएल से जुड़े अध्याय को लेकर कुछ नहीं कहना चाहते क्योंकि वह इसका हिस्सा नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘वह (वॉर्नर) शानदार खिलाड़ी है। वह सर्वकालिक महान बल्लेबाजों में शामिल है और वह फाइटर है। वह ऐसा खिलाड़ी है कि जब आप उस पर दबाव बनाते हो तो डेविड वॉर्नर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को मिलता है।’ फिंच का हालांकि मानना है कि लेग स्पिनर एडम जंपा (Adam Zampa) भी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दावेदार हो सकते थे जिन्होंने बीच के ओवरों में शानदार नियंत्रण के साथ गेंदबाजी की। वॉर्नर की पत्नी कैंडिस की नाराजगी और पीड़ा को उनके व्यंग्यात्मक ट्वीट से समझा जा सकता है। उन्होंने लिखा, ‘खराब फॉर्म, काफी उम्रदराज, धीमा!’ कुछ मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण वॉर्नर (Warner) को काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। वॉर्नर के लिए पिछले दो महीने आसान नहीं रहे। सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के लिए भारतीय चरण में खराब प्रदर्शन और फिर यूएई चरण में दो मैचों में खराब प्रदर्शन के बाद सीमित ओवरों की क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी को टीम से बाहर कर दिया गया। सत्र के बीच में कप्तानी से हटाए जाने को टीम के खराब प्रदर्शन के कारण सही ठहराया जा सकता है लेकिन टॉम मूडी (Tom Moody), ट्रेवर बेलिस और मुथैया मुरलीधरन की मौजूदगी वाले टीम प्रबंधन ने वॉर्नर को अंतिम एकादश से ही बाहर कर दिया। वॉर्नर को एक दिन स्टेडियम आने से रोका गया और फिर उन्हें डग आउट से दूर रहने को कहा गया। सनराइजर्स (Sunrisers Hyderabad) के अंतिम मैचों में से एक के दौरान वॉर्नर को टीम जर्सी में स्टैंड में टीम का झंडा लहराते हुए देखा गया। रविवार को शायद उनका एक छक्का उस जगह भी गिरा हो जहां वह उस दिन बैठे थे। संभवत: आईपीएल (IPL) के दौरान चीजें इतनी खराब हो गई कि स्ट्रैटेजिक टाइम आउट के दौरान ड्रिंक लेकर जाने और जूनियर खिलाड़ियों से बात करने के वॉर्नर के आग्रह को भी कथित तौर पर ठुकरा दिया गया। वॉर्नर हालांकि गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण के दौरान इससे बुरा समय देख चुके थे जब प्रतिबंध के कारण एक साल तक क्रिकेट नहीं खेल पाए। वॉर्नर ने इसके बाद वापसी की नींव रखी। उन्होंने ट्रेनिंग का समय दोगुना कर दिया। उन्होंने नेट पर बल्लेबाजी की, थ्रो डाउन अभ्यास किया और होटल में भी बल्ला अपने हाथ से नहीं छोड़ा। वॉर्नर के लिए यह जीत 2015 विश्व कप जितनी ही बड़ी है। उन्होंने रविवार रात फाइनल के बाद कहा, ‘निश्चित तौर पर यह 2015 (विश्व कप) के बराबर है, एक दशक पहले इंग्लैंड के खिलाफ हार (2010 टी20 विश्व कप फाइनल) से पीड़ा पहुंची थी।’ अपने साथियों की सराहना करते हुए वॉर्नर ने कहा, ‘टीम में शानदार खिलाड़ी हैं, शानदार सहयोगी स्टाफ और हमें दुनिया भर में अच्छा समर्थन मिलता है विशेषकर स्वदेश में। हमेशा जोश से भरे रहते हैं, शानदार प्रदर्शन करना चाहते हैं। फाइनल में थोड़ा नर्वस थे लेकिन खिलाड़ियों ने कर दिखाया।’ वॉर्नर को अब एशेज में इंग्लैंड के खिलाफ उतरना है।जहां तक आईपीएल का सवाल है तो उनके प्रशंसकों को निराश होने की जरूरत नहीं है। वह इस बार होने वाली बड़ी नीलामी के दौरान पुरानी या फिर नई टीम का हिस्सा होंगे या हो सकता है कि इससे पहले ही खिलाड़ी ड्राफ्ट में से उन्हें चुन लिया जाए। वॉर्नर को अगर सनराइजर्स के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो यह रोमांचक मुकाबला होगा।


from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3ox4cbP
Share:

0 comments:

Post a Comment

Blog Archive

Definition List

Unordered List

Support