मुंबईभारतीय टीम के टेस्ट और वनडे टीम के कप्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल सीरीज और टेस्ट सीरीज से बाहर जरूर हैं, लेकिन प्रैक्टिस नहीं छोड़ी है। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में वापसी करेंगे। इससे ठीक पहले वह टीम इंडिया के पूर्व बैटिंग कोच और पूर्व क्रिकेटर के साथ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रैक्टिस करते दिखाई दिए। यहीं, सीरीज का दूसरा टेस्ट भी खेला जाना है। संजय बांगड़ जब टीम इंडिया को बैटिंग कोच थे तब कोहली ने टेस्ट में नंबर वन की रैंकिंग हासिल की थी। अब एक बार फिर वह फॉर्म में वापसी के लिए बांगड़ की मदद ले रहे हैं। बांगड़ फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हेड कोच भी हैं। ऐसे में संजय भी चाहेंगे कि कोहली जल्द से जल्द फॉर्म में वापसी करें, यह फ्रेंचाइजी के लिहाज से भी बेहतर होगा। विराट ने IPL 2021 के बाद बैंगलोर की कप्तानी भी छोड़ दी है। फिलहाल कोहली की गैरमौजूदगी में कानपुर टेस्ट में अजिंक्य रहाणे कप्तानी कर रहे हैं। विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप-2021 के बाद आराम लेने का फैसला किया था। इस वजह से उन्हें टी-20 सीरीज और पहले टेस्ट के लिए नहीं टीम में शामिल नहीं किया गया था। कोहली ने बैटिंग पर फोकस करने के लिए टी-20 टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। उनकी जगह रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। कोहली पिछले दो साल से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। उन्होंने आखिरी बार टेस्ट में शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इसके बाद से वह तिहाई अंकों तक पहुंचने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने 2021 में कुल 9 टेस्ट खेले हैं। इस दौरान कोहली ने 15 पारियों में 29.80 की औसत से 44.61 स्ट्राइक रेट से 447 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 72 रहा है।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3CVnlJv






0 comments:
Post a Comment