दुबई बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने अगले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए सीधा सुपर-12 में जगह बना ली है। मगर दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज और 2014 की विजेता श्रीलंका को क्वालीफाइंग राउंड से गुजरना होगा। अगला टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में ऑस्ट्रेलिया में खेला जाना है। दिलचस्प है कि बांग्लादेश और अफगानिस्तान को मौजूदा सीजन मे क्वालीफाइंग मुकाबले खेलने पड़े थे जबकि वेस्टइंडीज ने डायरेक्ट सुपर-12 राउंड में जगह पाई थी। श्रीलंका की हालत जस की तस बनी हुई है। अफगानिस्तान को छोड़कर तीनों टीमें ग्रुप-1 में थी। भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान डायरेक्ट क्वालीफाई करने वाली टीमें हैं। इन टीमों का चुनाव रैंकिंग के आधार पर हुआ है। कट ऑफ डेट यानी 15 नवंबर तक ये टीमें अपनी टी-20 रैंकिंग से नहीं फिसल सकती, लेकिन शनिवार को अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से मिली करारी हार के बाद वेस्टइंडीज 10वें पायदान पर खिसक गया, जिससे निचली टीमों में कई फेरबदल देखने को मिले। बांग्लादेश आठवें नंबर पर आ गया। भले ही इस टीम ने सुपर-12 के अपने पूरे पांच मैच गंवाए हो, लेकिन घरेलू टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और उससे पहले न्यूजीलैंड को हराना उसके लिए वरदान साबित हुआ। वेस्टइंडीज ने इस वर्ल्ड कप में पांच में से चार मुकाबले गंवाए। इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में टीम 55 रन पर सिमट गई।
from Cricket News in Hindi : Cricket Updates, Live Cricket Scorecard, Cricket Schedules, Match Results, Teams and Points Table, India vs Australia test series – Navbharat Times https://ift.tt/3q9mHpg






0 comments:
Post a Comment